
वापी.
वलसाड़ जिले में रेल विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सांसद डॉ. केसी पटेल की ओर से रेलमंत्री पीयूष गोयल से की गई फरियाद के बाद रेल मंत्रालय के निर्देश पर पश्चिम रेलवे के विभागीय प्रबंधक मुकुल जैन ने सांसद पटेल के साथ शुक्रवार को वापी, उमरगांव, उदवाड़ा, अतुल व वलसाड रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उनके साथ वरिष्ठ अभियंता तुषार मिश्रा एवं वाणिज्य प्रबंधक आरती परिहार भी मौजूद रहीं।
सबसे पहले सुबह साढ़े आठ बजे वापी स्टेशन पर सांसद एवं रेलवे अधिकारियों ने वापी नगरपालिका प्रमुख टीना बेन सहित पालिका पदाधिकारियों व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य मितेश देसाई, बीके दायमा और मुकेश सिंह ठाकुर के साथ बैठक की। इसमे वलसाड -अहमदाबाद क्वीन तथा वलसाड-दाहोद इंटरसिटी को वापी तक बढ़ाने एवं उसके लिए प्लेटफार्म निर्माण पर चर्चा हुई। नगरपालिका की ओर से पुराने रेलवे फाटक पर फुट ओवरब्रिज के बजाय भूमिगत पादचारी पथ बनाने के लिए रेलवे की स्वीकृति पर चर्चा हुई। इसका निर्माण खर्च पालिका वहन करेगी। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर दो तथा तीन पर टॉयलेट निर्माण, पुराने रेलवे अंडरब्रिज को चौड़ा करने जैसी मांगें भी सलाहकार समिति के सदस्यों ने रखी। जिन पर अधिकारियों ने सहमति जताते हुए शीघ्र अमल का भरोसा दिया। विभागीय प्रबंधक ने यात्रियों के सरल आवागमन के लिए छह स्वचालित सीढिय़ों की स्वीकृति मिलने की भी जानकारी दी।
उमरगांव का दौरा कर भिलाड़ पहुंचे दल ने सांसद के नेतृत्व में सरीगाम के एसआईए हॉल में उद्योगपतियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। एसोसिएशन के प्रमुख शिरिष देसाई ने भिलाड़ स्टेशन का दर्जा बढ़ाने, प्रथम श्रेणी के प्रतीक्षालय निर्माण, प्लेटफॉर्म का शेड बढ़ाने एवं इंटरसिटी के स्टॉपेज की मांग रखी। विभागीय प्रबन्धक ने इन मांगों पर सहानुभूति पूर्ण विचार करने का आश्वासन दिया।
माल गोदी में मजदूरों की हड़ताल जारी, ठेकेदार और मजदूरों के बीच ढाई रुपए पर सहमति बनने की चर्चा
सूरत. सूरत रेलवे स्टेशन की माल गोदी में ट्रेन से सीमेंट खाली करने वाले मजदूरों की हड़ताल तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। ट्रांसपोर्टरों तथा मजदूरों के बीच ढाई रुपए प्रति बैग मजदूरी देने पर सहमति बनी है, लेकिन अभी सिर्फ एक कंपनी ने हामी भरी है। मजदूर लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही काम शुरू करने की बात पर अड़े हुए है।
शुक्रवार को अल्ट्रा सीमेंट कंपनी ने सूरत पहुंची मालगाड़ी को वापी के नजदीक करमबेली स्टेशन के लिए डायवर्ट कर खाली करने के लिए रेलवे से कहा है। वहीं फूड कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया की एक ट्रेन को वड़ोदरा रवाना किया गया। मजदूरों को अनलोड के लिए प्रति बैग दो रुपए दिए जाते हैं। वह इसे बढ़ाकर तीन रुपए करने की मांग कर रहे हैं।
Published on:
13 Apr 2018 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
