
कम ऑर्डर मिलने के कारण वीवर्स ने ग्रे का उत्पादन घटा दिया
सूरत.
ग्रे बाजार में बीते सप्ताह तमाम क्वॉलिटी में दाम यथावत रहे। व्यापारियों की ओर से कम ऑर्डर मिलने के कारण वीवर्स ने ग्रे का उत्पादन घटा दिया है।
ग्रे बाजार के सूत्रों के अनुसार पिछले तीन महीने से फिनिश्ड फेब्रिक्स में कमजोर डिमांड के कारण सूरत की मंडी में व्यापारियों को कम ऑर्डर मिल रहे हैं। इससे व्यापारियों के पास माल का स्टॉक हो गया है। वह नया माल खरीदने से कतरा रहे हैं। वीवर्स का माल भी नहीं बिक रहा है, इसलिए उन्होंने उत्पादन घटा दिया है। कपड़ा व्यवसायी सज्जन महर्षि और रमेश शर्मा ने बताया कि तीन महीने से बाजार में माहौल नीरस है। रिटेल मार्केट में व्यापार घटने का असर सूरत की मंडी पर पड़ा है। कम से लेकर महंगी कीमत तक के कपड़ों की डिमांड नहीं होने से व्यापारी निराश हैं। वह खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। भिवंडी ग्रे बाजार में भी कामकाज मध्यम रहा। ग्रे व्यवसायी राकेश अग्रवाल ने बताया पिछले सप्ताह कॉटन-शाटन आइटम में हल्की मूवमेंट के कारण दाम पचास पैसे तक बढ़े। बाकी क्वॉलिटी में मांग सामान्य रही।
यार्न में दाम यथावत
यार्न बाजार में बीते सप्ताह तमाम क्वॉलिटी में मांग सामान्य रही। वीवर्स की ओर से यार्न खरीद में उत्साह नहीं होने के कारण यार्न उत्पादकों ने तमाम क्वॉलिटी में दाम यथावत रखे। यार्न बाजार के सूत्रों के अनुसार साड़ी और ड्रेस मटीरियल्स, दोनों सेगमेंट में बीते सप्ताह कमजोर खरीद के कारण व्यापारी ग्रे की खरीद नहीं करना चाहते। वीवर्स भी अनावश्यक ग्रे का उत्पादन कर स्टॉक नहीं करना चाहते। वह यार्न की खरीद से कतरा रहे हैं। यार्न व्यवसायी बकुलेश पंड्या और रूपेश झवेरी ने बताया कि यार्न बाजार बीते सप्ताह शुष्क रहा। वीवर्स की ओर से कमजोर खरीद के कारण यार्न उत्पादकों ने तमाम क्वॉलिटी में दाम स्थिर रखे। पिछले दिनों अधिक मास समेत अन्य कारणों से व्यापार कमजोर रहा। आने वाले दिनों में अच्छी खरीद की आशा है।
Published on:
17 Jun 2018 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
