27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरओ प्लांट की मेंटिनेंस नहीं होने का आरोप

छह माह बाद भी ग्रांट की रकम इस्तेमाल नहीं की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 12 Sep 2018, 9:05 PM IST

patrika

आरओ प्लांट की मेंटिनेंस नहीं होने का आरोप

सूरत. जिला पंचायत सदस्य दर्शन नायक ने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत के स्कूलों में लगे वाटर प्लांट्स की मरम्मत नहीं की जा रही है।

शिक्षा मंत्री भूपेंद्र चुडास्मा को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि 979 स्कूलों में बच्चों के पानी पीने के लिए 538 में आरओ प्लांट और 371 में यूवी प्लांट लगे हैं। इनकी मरम्मत के अभाव में बच्चों को गुणवत्ता का पानी नहीं मिल पा रहा।

इसके अलवा वर्ष 2017-18 में सरकार ने आठ करोड़ रुपए की ग्रांट जिला पंचायत को दी थी। इस रकम से छात्र-छात्राओं के लिए सेनिटेशन रूम, स्कूल की कम्पाउंड वाल, कक्षा कक्ष समेत अन्य काम होने थे। छह माह बाद भी ग्रांट की रकम इस्तेमाल नहीं की गई है, जबकि छात्राओं के लिए डेढ़ सौ सेनिटेशन रूम, छात्रों के लिए 80 सेनिटेशन रूम बनाए जाने बाकी हैं। दो सौ स्कूलों में कम्पाउंड वाल बनाई जानी है और 280 स्कूलों में कक्षा कक्ष बनाए जाने हैं।

एलसीबी पीआई और महिला पीएसआई सस्पेंड

बारडोली. सूरत जिले की मांडवी तहसिल के करंज गांव से गत 30 अगस्त को रेंज आईजी की टीम ने 40 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की थी। इस मामले में रेंज आईजी ने जिला एलसीबी पीआई सरवैया और मांडवी थाने की तत्कालीन पीएसआई को सस्पेंड कर दिया।

जानकारी के अनुसार गत 30 अगस्त को रेंज आईजी की एसओजी और आर आर सेल की टीम ने सूचना के आधार पर हरियाणा और इंदौर से विदेशी शराब लेकर आ रहे कंटेनर को पकड़ा था। इस मामले में पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार किया था और मांडवी के स्थानीय बुटलेगर्स को वांछित घोषित किया गया था।

मांडवी थाना क्षेत्र से बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने पर रेंज आईजी ने मांडवी पीएसआई एसएस माल का महिला थाने में तबादला कर दिया था। बाद में रेंज आइजी राजकुमार पांडियन ने जांच के दौरान बुधवार को तत्कालीन मांडवी पीएसआई और सूरत जिला एलसीबी के पीआई बीजे सरवैया को सस्पेंड कर दिया। इंचार्ज सूरत जिला पुलिस अधीक्षक हेतल पटेल से हुई बातचीत में उन्होंने सस्पेंड करने की पुष्टि की।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग