ग्रे बाजार में बीते सप्ताह कारोबार सामान्य रहा। हालात को देखते हुए वीवर्स ने कई क्वॉलिटी में दाम घटा दिए। ग्रे व्यवसायियों के अनुसार बाजार में आने वाले दिनों में भी खरीद सामान्य रहेगी।
ग्रे बाजार के सूत्रों के अनुसार बीते सप्ताह यार्न की कीमत बढऩे के बावजूद ग्रे के दामों में गिरावट आई। अभी तक व्यापारी दिवाली के लिए ग्रे की खरीद कर रहे थे। यह खरीद पूरी होने को है। इस कारण ग्रे का व्यापार ठंडा है। नीरस बिक्री के कारण वीवर्स ने ग्रे के दाम घटा दिए। ग्रे व्यवसायी रमेश शर्मा और सोनू जैन के अनुसार ग्रे बाजार में बीते सप्ताह खरीद नरम रही। कमजोर खरीद के कारण ब्राइडल, मार्बल और फैंसी आइटम में पचास पैसे से एक रुपए की गिरावट आई। पहले इन क्वॉलिटी में डिमांड के कारण दाम बढ़े थे। भिवंडी ग्रे बाजार में कई क्वॉलिटी के दाम बढ़े। ग्रे व्यवसायी राकेश अग्रवाल ने बताया कि 96-64, माइक्रो में पच्चीस पैसे, स्पन में पचास पैसे बढ़े। कॉटन क्वॉलिटी में दाम यथावत रहे। सर्दी के कपड़े के लिए स्पन और पश्मीना की डिमांड है।