वार्षिक प्रणाली पर होगी परीक्षा
राज्य सरकार ने 12वीं विज्ञान प्रवाह में सेमेस्टर प्रणाली लागू कर दी थी। यह प्रणाली जी का जंजाल बन गई थी। इस प्रणाली को पिछले साल रद्द कर दिया गया। पुन: वार्षिक प्रणाली को लागू किया गया है। इस साल 12वीं विज्ञान वर्ग में 1 लाख ३४ हजार 6७१ परीक्षार्थी वार्षिक परीक्षा प्रणाली के आधार पर परीक्षा देने के लिए पंजीकृत हुए हैं। ए ग्रुप में ५७, ७६४, बी ग्रुप में ७६,८८८ और एबी ग्रुप में मात्र १९ विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया हैं।