5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप की टीम में गुजरात के सात खिलाड़ी

एरोबिक जिम्नास्टिक एशिया कप आगामी १४ से १६ सितम्बर को मंगोलिया के उलनबटोर में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 11 Sep 2018, 1:13 PM IST

patrika

एशिया कप की टीम में गुजरात के सात खिलाड़ी

सूरत. आगामी १४ से १६ सितम्बर को मंगोलिया के उलनबटोर में होने वाले एरोबिक जिम्नास्टिक एशिया कप में हिस्सा लेने वाली टीम में गुजरात के सात खिलाडिय़ों का चयन किया गया है।

गुजरात जिम्नास्टिक एसोसिएशन के कौशिक बीड़ीवाला ने बताया कि चयनित खिलाडिय़ों में हर्षिल पटेल (14), शुभम राणा (14), विश्वा पटेल (14), निशांत चौहाण (17), प्रकृति शिंदे (17), महक शाह (17) व भाव्यांशु गामित (17) शामिल हैं। शनिवार को नवसारी सांसद सीआर पाटिल ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं।

प्रतिभाओं की खोज में सूरत पहुंचे थॉमस ऑडेयो


सूरत ञ्च पत्रिका. युवा क्रिकेट प्रतिभाओं की खोज के लिए कीनिया के पूर्व क्रिकेटर थॉमस ऑडेयो व जिम्मी कमान्डे सूरत पहुंचे। उन्होंने लालभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम व शहर की निजी क्रिकेट एकेडमी के संचालकों से बातचीत की।

युवा खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव के लिए अफ्रीका में होने वाले क्लब क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, सूत्रों का कहना है कि कीनिया की वर्तमान परिस्थितियों व क्लब क्रिकेट आयोजकों द्वारा स्थाई करार से पूर्व आने-जाने, वहां पर रहने तथा खाने की सुविधाएं मुहैया नहीं करवाए जाने से अधिकतर खिलाडिय़ों ने रुचि नहीं दिखाई।

सिर्फ वही खिलाड़ी वहां जाने में रुचि दिखा रहे जो निजी स्तर पर सारा खर्च वहन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि ऑलराउन्डर ऑडेयो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार से अधिक रन बना चुके हैं तथा डेढ़ सौ विकेट ले चुके हैं। वहीं कमान्डे कीनिया के कप्तान रहे है।

हार्डवेयर कारोबारियों से १६ लाख की धोखाधड़ी


सूरत. तीन हार्डवेयर कारोबारियों के साथ १६ लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में खटोदरा पुलिस ने दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सचिन अभिषेक सिटी होम्स निवासी उमेश विश्वकर्मा तथा अडाजण कृति अपार्टमेंट निवासी तुषार ठक्कर ने मिलकर डिंडोली सांई दर्शन सोसायटी निवासी रामदयाल शर्मा व दो अन्य कारोबारियों भरत टेलर तथा आशीष पामवाला के साथ धोखाधड़ी की।

सितम्बर-अक्टूबर २०१७ में उन्होंने रामदयाल की जेपी प्लाई एण्ड हार्डवेयर से ४ लाख, ८ हजार रुपए इसी तरह से भरत की जलाराम प्लाई से १२ लाख रुपए व आशीष की रणछोड़ इंटरप्राइज से ५७ हजार रुपए का सामान उधार लिया, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया।

उन्होंने समय-समय पर दिए चैक बैंक से रिटर्न हो गए। इस पर राजस्थान के बीकानेर जिले के महादेववाली निवासी रामदयाल ने दोनों के खिलाफ शुक्रवार रात खटोदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात