15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह लाख रूपए की गृहकर आय

चार स्थलों पर खुले हैं टैक्स कलेक्शन सेंटर

2 min read
Google source verification
patrika

छह लाख रूपए की गृहकर आय

भरुच. भरुच नगरपालिका की ओर से शहर में चार स्थलों पर अस्थाई रूप से शुरू किए गए टैक्स कलेक्शन सेंटर ने दो दिन में ही छह लाख रूप का गृहकर जमा किया है। इससे पहले लोग गृहकर जमा कराने के लिए नगरपालिका कार्यालय के सिविक सेंटर में धक्के खाने पड़ते थे, मगर टैक्स कलेक्शन सेंटर की नई सुविधा से लोग अपने ही इलाके में कर राशि जमा करवाकर पक्की रसीद हासिल कर रहे हैं। शहर के शक्तिनाथ, मकतमपुर रोड, सोनेरी महल व मोहम्मदपुरा इलाके में एक सप्ताह के लिए अस्थाई टैक्स कलेक्शन सेंटर बनाए गए है।
पालिका को हुई आय (रुपये में):-
दिनांक मोहम्मदपुरा सोनेरी महल शक्तिनाथ मकतमपुर
-------------------------------------------
19 नवंबर 93,920 72355 92903 38518
20 नवंबर 108115 124410 115873 33254
कुल 202035 196765 208776 71772


बढाएंगे सेंटर सुविधा


दो दिन पहले ही नगरपालिका ने शहर में चार जगह टैक्स कलेक्शन सेंटर शुरू किए है और गृहकर के रूप में लोगों ने 6,79,348 रूपए जमा कराए है। आगामी दिनों में कलेक्शन सेंटर की सुविधा बढ़ाई जाएगी।
नरेश सुथारवाला, चेयरमैन, कारोबारी कमेटी, भरुच नगरपालिका


दुर्घटना में बुजुर्ग घायल


शहर में बुधवार को स्टेशन रोड से गुजर रहे एक बुजुर्ग को कारचालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को बाद में इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की प्राथमिकी ए डिवीजन पुलिस ने दर्ज की है। खबर के अनुसार शहर के धोलीकुई बाजार इलाके के 70 वर्षीय उम्मेद बाबर गोहिल इंदिरानगर से जा रहे थे, तभी एक कारचालक ने उन्हें अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया। घटना के बाद कारचालक फरार हो गया था।

एक लाख की शराब बरामद


अंकलेश्वर में मांडवा टोल प्लाजा के पास लक्जरी कार में छिपाकर ले जाई जा रही विदेशी शराब पुलिस ने मंगलवार को जब्त की है। भरुच एसओजी पुलिस अंक लेश्वर हाईवे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मांडवा टोल प्लाजा के पास एक कार को रोका गया। कार में सवार दो लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। तलाशी में पुलिस ने एक लाख पंद्रह हजार दो सौ रूपए की विदेशी शराब व तीन लाख रूपए मूल्य की कार को जब्त किया है।