
How to stop the fees from the account?
सूरत।दिल्ली पब्लिक स्कूल के अभिभावक मंगलवार को स्कूल के खिलाफ शिकायत करने जिला शिक्षा अधिकारी से मिले। अभिभावकों ने आरोप लगाया है स्कूल की फीस अधिक है, जो कम नहीं की गई है। इस फीस को सीधे एकाउंट से काट लिया जाएगा। इसे रोकने के लिए अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
शहर के स्कूल अभी तक मनमानी फीस वसूल रहे हैं। अदालत के फैसले का इंतजार भी नहीं किया जा रहा है। दिल्ली पब्लिक स्कूल ने अभिभावकों को एक परिपत्र भेजा है, जिसमें शेष फीस जमा करने का आदेश दिया गया है। फीस में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है।
अभिभावकों से कहा गया है कि स्कूल बच्चों को गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ सभी तरह की सुविधाएं दे रहा है। इसके आधार पर फीस वसूली जा रही है। स्कूल अभिभावकों के एकाउंट से इलेक्ट्रोनिक क्लिंयरिंग सिस्टम (ईसीएस) से फीस काट लेता है। आने वाले दिनों में ईसीएस से फीस कट जाएगी। इस पर रोक लगाने के लिए अभिभावकों ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत कर ज्ञापन सौंपा।
डीपीएस का ही एक ग्रुप स्कूल के पक्ष में
पीपलोद में सोमवार को अभिभावकों के एक समूह ने पत्रकार वार्ता की थी। शहर की बड़ी निजी स्कूल के अभिभावकों ने मिलकर संगठन बनाया। इसमें डीपीएस स्कूल के भी कुछ अभिभावक शामिल थे। यह अभिभावक स्कूल के पक्ष में हैं। इनका कहना है कि स्कूल जो फीस लेता है, वह सही है। फीस कम कर दी गई तो विद्यार्थियों की शिक्षा और सुविधा पर इसका असर पड़ सकता है। एक ही स्कूल में फीस के मामले को लेकर अभिभावकों को दो गुट बन गए हैं।
ट्रक क्लीनर की मौत : भरुच. करजन तहसील के कंडारी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सडक़ किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे सोमवार रात अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Published on:
24 Jan 2018 07:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
