
सूरत से हैदराबाद की फ्लाइट शुरू
सूरत
सूरत एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए सोमवार से विमान सेवा शुरू हो गई। स्पाइस जेट की ओर से शुरू 90 सीटों वाले विमान में हैदराबाद से 79 लोग सूरत आए और 87 लोग हैदराबाद गए। सितंबर में सूरत एयरपोर्ट से 1.10 लाख लोगों ने यात्रा की । ऐसे में पैसेंजर्स की बढ़ती संख्या एयरपोर्ट के विकास के लिए अच्छा संकेत है।
उल्लेखनीय है कि सूरत के लोग लंबे समय से हैदराबाद की फ्लाइट की मांग कर रहे थे। इस फ्लाइट के बाद उन्हें सफर में आसानी होगी। बताया जा रहा है कि सितंबर में सूरत एयरपोर्ट से 1.10 लाख लोगों ने यात्रा की। सूरत एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में पैसेंजर्स की बढ़ती संख्या एयरपोर्ट के विकास के लिए अच्छा संकेत है।
उधार दिए रुपए मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
उधार दिए रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हंै। दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक वेड़ रोड बहुचरनगर निवासी जयेश कानजी गोहिल ने अमरोली न्यू कोसाड़ रोड की महावीर धाम सोसायटी निवासी जयेश लीमजी पटेल के खिलाफ कतारगाम थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप के मुताबिक जनवरी 2017 में जयेश पटेल ने पुत्री की बीएएमएस की पढ़ाई के लिए 15 लाख रुपए उधार लिए और सेवानिवृत्त होने पर रुपए लौटाने का वादा किया। जब रुपए लौटाने की बारी आई तो जयेश पटेल ने जयेश को रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक दूसरे मामले में कतारगाम ऋषिकेश सोसायटी निवासी आशित जयेश सखरेलिया के खिलाफ अहमदाबाद सोला रोड निवासी प्रतीक रामजी काकडिय़ा ने भी कतारगाम थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। आरोप के मुताबिकआरोप के मुताबिक उधार दिए रुपए मांगने पर आशित ने प्रतीक को जान से मारने की धमकी दी।
Published on:
08 Oct 2018 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
