6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवाओं में घोल रहे थे जेहाद का जहर, इमाम ने विरोध किया तो बुरी तरह पीट डाला

सत्रह जनों के खिलाफ सरथाणा थाने में मामला दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 7 Sep 2018, 12:24 PM IST

file

युवाओं में घोल रहे थे जेहाद का जहर, इमाम ने विरोध किया तो बुरी तरह पीट डाला

सूरत. मुस्लिम युवकों में जेहादी विचारधारा फैला रहे लोगों का विरोध करने पर लसकाणा के नूरुल इस्लाम मदरसे के इमाम पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल इमाम को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के संबंध में सरथाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक लसकाणा महीडानगर स्थित नूरुल इस्लाम मदरसे के इमाम लुकमान पटेल (30) पर बुधवार रात हबीब, कुरबान व अन्य पन्द्रह लोगों ने हमला किया। हबीब, कुरबान तथा उसके साथी पिछले कुछ समय से स्थानीय गुजराती मुस्लिम युवकों में जेहादी विचारधारा का प्रचार कर रहे थे। लुकमान ने इसका विरोध करते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने मोबाइल पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं।

बुधवार रात दस बजे इमाम लुकमान कामरेज रोड पर जे.बी. डायमंड के निकट मौजूद थे। उस दौरान दोनों अपने पन्द्रह साथियों के साथ लाठी, डंडे व सरिए लेकर आए। उन्होंने लुकमान पर हमला कर दिया और उनसे सत्रह सौ रुपए नकद, घड़ी लूटकर फरार हो गए। हमले में लुकमान के बाएं हाथ और पसली की हड्डी टूट गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सरथाणा पुलिस ने हमलावरों की खोज शुरू कर दी है।

हत्या के मामले में लालू जालिम गैंग का वांछित धरा गया


सूरत. क्राइम ब्रांच ने अमरोली थानाक्षेत्र में गैंगवार के चलते गत वर्ष हुई दीपक गड्डी की हत्या के मामले में लालू जालिम गैंग के एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है।


क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक सायण रोड अंबिका सोसायटी निवासी राजकमल चौहाण दीपक की हत्या में शामिल था। उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के महाधुरु गांव का मूल निवासी राजकमल मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गया था।

मुखबिर से उसके अमरोली में होने की सूचना मिलने पर बुधवार रात मानसरोवर सर्कल से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद गुरुवार शाम उसे अमरोली पुलिस के हवाले कर दिया गया।