उधर, श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम में गुरुवार को भाद्रपद शुक्ल एकादशी के अवसर पर विभिन्न संघ व मंडलों की ओर से निशान ध्वज पदयात्रा के आयोजन किए गए। शहर के परवत पाटिया, उधना, वेसू, भटार समेत अन्य क्षेत्र से सुबह निकली निशान ध्वज पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु पीत पताका लेकर वेसू के श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम में पहुंचे। यहां बाद में बाबा की जय-जयकार के साथ बाबा के शृंगारित दरबार के समक्ष श्रद्धालुओं ने ध्वजा अर्पित की। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ रात तक लगी रही। वहीं, रात में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया।