पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने सूरत और तापी जिले की रफ्तार रोक दी। सूरत जिले में अब तक सीजन की 20 फीसदी और तापी जिले में 15 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई। मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश दूसरे दिन बुधबार को भी जारी रही। सूरत जिले के कामरेज, बारडोली, पलसाना, महुवा, मांडवी, मांगरोल, उमरपाड़ा, ओलपाड समेत के तहसीलों में लगातार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश से किसान खुश नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ शहरों और कस्बो में जगह-जगह जलभराव की स्थिति से लोग परेशान है। सूरत जिले में बुधवार तक सीजन की औसतन साढ़े दस इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई। तापी जिले की अबतक 8 इंच बारिश हुई है।