
स्वतंत्रता दिवस पर निकलेगी महेश तिरंगा यात्रा
सूरत.
स्वतंत्रता दिवस पर परवत पाटिया-गोडादरा माहेश्वरी सभा की प्रेरणा से सर्व समाज, सूरत की ओर से 15 अगस्त को महेश तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। आयोजक परिवार के आनंद मालपानी ने बताया कि यात्रा की शुरुआत परवत पाटिया के लिंबायत जोन के सामने सुबह आठ बजे ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ की जाएगी और बाद में महेश तिरंगा यात्रा शुरू होगी। इसमें बाइक, खुली जीप, डीजे आदि के साथ झांकियां शामिल रहेंगी। यात्रा बाद में विभिन्न मार्ग से होकर वेसू के मनभरी पार्टी प्लॉट जाएगी और वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्याम सोनी, महामंत्री संदीप काबरा, संगठन मंत्री अजय काबरा आदि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। यात्रा के सिलसिले में रविवार सुबह दस बजे सिटीलाइट के माहेश्वरी भवन में बैठक भी रखी गई।
मिलेनियम मार्केट में तिरंगा ध्वज वितरित
नवसारी सांसद सीआर पाटिल के हर घर तिरंगा, हर गांव तिरंगा अभियान के अन्तर्गत शनिवार दोपहर कपड़ा बाजार के मिलेनियम मार्केट में भी तिरंगा ध्वज वितरण कार्यक्रम रखा गया। मिलेनियम मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांसद सीआर पाटिल, विधायक संगीता पाटिल के अलावा अन्य कई लोग मौजूद थे। इस मौके पर राष्ट्रीयता से भरे हैंड बैनर, सेल्फी फ्रेम, सेल्फी स्टैंड आदि की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम का संचालन कपिल सोनी ने किया।
कांवड़ संघ रवाना
आशुतोष मित्र मंडल की ओर से श्रावण मास के उपलक्ष में आयोजित 18वीं बाबा बैद्यनाथ धाम पैदल कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए शनिवार को मंडल सदस्य बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए ताप्तीगंगा एक्सप्रेस से रवाना हुए। मंडल के सुरेश चितलांगिया ने बताया कि मंडल सदस्य वहां पहुंचकर सुल्तानगंज से कांवड़ उठाएंगे और 105 किमी पैदल चलकर देवघर में बाबा का जलाभिषेक करेंगे।
गूंजेगा बोल-बम
श्रीगुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ की ओर से दूसरी पैदल कांवड़ यात्रा का आयोजन 13 अगस्त को किया जाएगा। यात्रा में शामिल सदस्य वराछा में तापी नदी के सिद्धकुटीर घाट से कांवड़ में जल भरकर विभिन्न मार्ग से होकर गोडादरा में शामलाधाम सोसायटी के श्रीसोमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे। यहां बाद में जलाभिषेक समेत अन्य आयोजन होंगे।
Published on:
04 Aug 2018 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
