जानकारी के अनुसार खेरगाम भले नवसारी जिले में आता है, लेकिन नजदीक होने से लोग वलसाड मे ही खरीददारी व अन्य काम के लिए आना पसंद करते हैं। एसटी बसों की सुविधा पर्याप्त न होने से लोगों को रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है। रिक्शा चालकों द्वारा भी मनमाना किराया लोगों से वसूला जाता है। जिसके कारण खेरगाम युवा शक्ति मंडल द्वारा यह मांग की गई थी। जिसके पूरा होने से लोगों में खुशी है।