दमण-दीव प्रशासन की योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रतिमाह गेहूं, चावल, सींग की चक्की, तुअर दाल, मगदाल और चना कुल 7 किलो की वस्तुएं मिलती हैं। दमण की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने कार्य के दौरान 17 रजिस्ट्रर में अपनी एन्ट्री करनी पड़ती है। इसके लिए प्रशासन ने मोबाइल दिए हैं, जिसमें कॉमन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर हैं। इससे ऑनलाइन रजिस्टर और रिकार्ड रखा जाएगा।