15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दुरुस्त कराओ रास्ते, करो सर्वे’

रिव्यू बैठक में आयुक्त ने दी अधिकारियों को हिदायत

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Sep 05, 2018

patrika

‘दुरुस्त कराओ रास्ते, करो सर्वे’

सूरत. मनपा की समीक्षा बैठक में आयुक्त एम थेन्नारसन ने अधिकारियों को हिदायत दी कि रास्तों और पार्किंग समेत लोगों से सीधे जुड़े मसलों पर गंभीरता से काम हो। खराब रास्तों के सर्वे पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें दुरुस्त कराया जाए। पार्किंग को लेकर जो काम बाकी हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए।

रास्तों की समीक्षा पर जोर आयुक्त ने कहा कि खराब रास्ते जो अभी संबंधित ठेकेदार के हिस्से में आते हैं, उन्हें चिन्हित कर ठेकेदार से मरम्मत कराई जाए। यदि ठेकेदार रास्तों की मरम्मत में लापरवाही बरतता है तो मनपा प्रशासन उसे खुद दुरुस्त करा दे और मरम्मत पर हुआ खर्च संबंधित ठेकेदार से वसूला जाए। साथ ही जो रास्ते पुराने हैं और मेंटिनेंस ठेकेदार के पास नहीं है, उनका सर्वे कर मरम्मत कराई जाए। पार्किंग के मसले पर उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्ष में जो प्लान पास हुए हैं, उनमें पार्किंग की जगह का सर्वे किया जाए। आयुक्त ने पार्किंग को लेकर जो भी काम बाकी हैं, उन्हें जल्द पूरा करने की हिदायत दी।

जीरो कंटेनर पर हुई चर्चा

आयुक्त ने पिछली बैठक में स्वास्थ्य विभाग को शहर को जीरो कंटेनर बनाने की प्लानिंग की हिदायत दी थी। समीक्षा बैठक में आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग से शहर को कंटेनर फ्री बनाने को लेकर अब तक हुई प्लानिंग की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि शहर को अक्टूबर तक कंटेनर फ्री करना है। इसके लिए कब, कैसे और कहां से किस तरह कंटेनर हटाए जाएंगे इसकी प्लानिंग समय से कर ली जाए।

टर्सरी ट्रीटमेंट प्लांट का प्रस्ताव स्थगित

टेंडर स्क्रूटनी कमेटी की बुधवार को हुई बैठक में कतारगाम के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी लेक गार्डन में टर्सरी ट्रीटमेंट प्लांट के प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित रखा गया। आयुक्त ने कहा कि इसी तरह का एक प्रोजेक्ट कवि कलापी गार्डन में शुरू होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले कवि कलापी के प्रोजेक्ट का प्रदर्शन देख लिया जाए। यदि सकारात्मक परिणाम मिलते हैं तो मनपा प्रशासन इस प्रोजेक्ट में भी आगे बढ़ेगा। इसके अलावा डिंडोली गामतल के विकास के प्रस्ताव को निरस्त करते हुए रिटेंडरिंग का निर्णय किया गया। कुछ प्रस्तावों पर ठेकेदार के साथ बातचीत कर भाव कम कराने की हिदायत के साथ बैठक में एजेंडे में शामिल अन्य प्रोजेक्ट्स को मंजूर कर लिया गया।