वलसाड. शहर में मुस्लिम समाज द्वारा बुधवार को उत्साह के साथ बकरीद मनाई। इस उपलक्ष्य में सैकड़ों लोगों ने बकरे की कुर्बानी और जकात भी दिया। बकरीद पर एसटी डिपो के पास स्थित मजिस्द, नाना ताइवाड समेत अन्य सभी मजिस्दों में सुबह में लोगों ने सबसे पहले नमाज अता की और बाद में बकरों की कुर्बानी दी। इस दौरान गले लगकर एक दूजे को बकरीद की मुबारकबाद दी। बताया गया है जिन्होंने कुर्बानी नहीं दी उन परिवारों में लोगों ने कुर्बानी के बाद खाना पहुंचाया और गरीबों में भी बांटा गया। बकरीद पर शैक्षणिक व सरकारी कार्यालयों में अवकाश होने से शहर में माहौल भी शांत रहा और शाम को मुस्लिम समाज के लोगों की तिथल पर बड़ी भीड़ रही और लोगों ने वहां के वातावरण का आनंद लिया।