30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइवे पर धड़ल्ले से बिकने लगे केमिकल से पके आम

वलसाड में आम का सीजन आने में अभी देर

2 min read
Google source verification
file photo

वलसाड.

वलसाड जिले में आम का सीजन आने में देर है। वहीं जिले के हाइवे पर तम्बू लगाकर केमिकल से पकाए गए आमों को बेचने का धंधा शुरू हो गया है। स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक इन आमों की बिक्री रोकने के प्रयास नहीं हो रहे हैं।


वलसाड जिले में आम का सीजन अप्रेल पूरा होने के बाद ही शुरू होता है। बगीचों के मालिकों के अनुसार इस बार आमों की पैदावार काफी कम है। इधर, वलसाड के डंूगरी से लेकर भिलाड़ तक हाइवे पर तम्बू लगाकर पके आम बेचने वालों ने धंधा शुरू कर दिया है। हाइइवे से गुजरने वाले इन्हें धड़ल्ले से खरीद रहे हैं। इन्हें कार्बाइड लगाकर पकाया जाता है। इस पाउडर से पके आम खाना लोगों को बीमार बना सकता है। जिला प्रशासन, आरोग्य विभाग और जिला फूड विभाग आंखें बंद किए हुए हैं। आम बेचने वाले व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने यह आम रत्नागिरी से मंगाए हैं। कुछ ने इन्हें वलसाड जिले का बताया। उनका कहना है कि यह जल्दी उतारकर पका लिए गए हैं। एक फल विके्रता ने बताया कि इस समय सामान्य रूप से पका आम नहीं आता है। पाउडर मिलाने पर ही पकाए जा सकते हैं। सीजन शुरू होने से पहले आम बेचकर तगड़ा मुनाफा कमाने के चलते व्यापारी लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
वलसाड. कश्मीर और उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में जिला महिला कांग्रेस ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। वलसाड जिला महिला कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं ने शुक्रवार को जिला कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कश्मीर में आठ वर्षीय बालिका और उत्तर प्रदेश में एक युवती से दुष्कर्म के बाद उसके पिता की पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। महिला कांग्रेस की प्रमुख जयश्री पटेल ने कहा कि भाजपा के राज में पिछले कुछ समय से दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कांग्रेस इस मामले में सख्त विरोध जता रही है। दोषियों को तुरंत पकड़कर सजा देनी चाहिए।