
नवसारी.
विजलपोर की कृष्टि टूर्स एण्ड ट्रैवेल्स द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी प्रकरण में जलालपोर पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगी का मामला उजागर होने के बाद ट्रैवेल्स संचालक का शिकार बने अब तक 49 लोग सामने आ चुके हैं। ठगी की रकम 15 लाख रुपए के पार पहुंच चुकी है।
दो दिन पूर्व मकोडिया स्थित अमृत नगर निवासी शार्दूल पटेल ने माधव कॉम्प्लेक्स स्थित कृष्टि टूर्स एन्ट ट्रैवेल्स संचालक वासू राजेश कोली निवासी लक्ष्मी नगर विजलपोर के खिलाफ 4.10 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज करवाया था। शिकायत में सात लोगों से ठगी की जानकारी दी गई थी। मामला उजागर होने के बाद 42 और लोग सामने आए, जिन्हें इसी तरह विदेश में नौकरी का झांसा देकर वासू ने लाखों रुपए ठग लिए थे। पीएसआई केके सूरती ने बुधवार को ट्रैवेल्स संचालक को गिरफ्तार कर 16 अप्रेल तक रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। शुक्रवार को आरोपित के साथ काम करने वाले हितेश राजेश गांधी निवासी पार्थ कॉलोनी तथा जयेश नगीन राजव निवासी वसंत विहार सोसायटी को गिरफ्तार कर लिया गया। चर्चा है कि दोनों वासू के साझीदार हैं। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया में जुटी है।
ज्यादा ब्याज के लालच में डूबा मूलधन, मातृभूमि कंपनी के संचालक लोगों के रुपए लेकर फरार
वांसदा. आहवा के सरदार बाजार और नानापोंढा में मातृभूमि कंपनी के संचालक लोगों को ज्यादा रुपए देने का लालच देकर करोड़ों रुपए जमा करवाने के बाद फरार हो गए। इसके बाद से रोजाना अपने रुपए पाने के लिए निवेशक कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
कुछ साल पहले मातृभूमि कम्पनी की ब्रांच यहां खोली गई थी। कंपनी में यहां के लोगों ने बड़ी संख्या में रुपए जमा करवाए थे। पिछले एक साल से कंपनी की ओर से लोगों के रुपए देने में आनाकानी की जा रही थी। कंपनी का मुख्य सूत्रधार मुंबई में है। स्थानीय कार्यालय को बंद कर यहां काम करने वाले सभी लोग फरार हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि कंपनी ने आदिवासी क्षेत्र में दो कार्यालय खोले थे। इसमें नानापोंढा कार्यालय का संचालन विनोद पटेल और डांग कार्यालय का संचालन दिनेश सिम्पी करता था। कहा जा रहा है कि करोड़ों रुपए जमा करवाने के बाद दोनों फरार हो गए हैं। चर्चा है कि आदिवासियों से जमा कराए रुपए से कंपनी संचालकों ने महंगी गाडिय़ां, फार्म हाउस समेत कई संपत्तियां बनाई हंै। लोगों ने इसके खिलाफ शिकायत की है, लेकिन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Published on:
13 Apr 2018 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
