सूरत जिले में हुई तेज बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्र में भी हालत बदतर है। बारडोली से जुड़े पलसाना तहसील के वणेसा, पिसाद, धामदोड़, एना, विंझोलिया, गोटिया आदि गांवों में तेज बारिश हुई। एना गांव के पास भूरी खाड़ी का जलस्तर बढने से ब्रिज भी पानी में डूब गया। इससे एना गांव के पादर फलिया और माहयावंशी मोहल्ले का संपर्क कट गया। उधर विझोलिया गाँव का संपर्क भी रास्ते पर पानी भरने से एना गांव के साथ कट गया। पलसाना तहसील में दिनभर में तीन इंच बारिश दर्ज की गई।