9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आयुष्मान योजना से जन-जन को मिले फायदा

विशेष शिविर का आयोजन

2 min read
Google source verification
patrika

आयुष्मान योजना से जन-जन को मिले फायदा

दमण. केंद्रशासित प्रदेश दमण में आयुष्मान भारत योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार से कड़ैया की पोलिकैब इंडस्ट्रीज में चार दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के उद्घाटन मौके पर स्वास्थ्य सचिव एसएस यादव, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वीके दास, दमण इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रमुख रमेश कुंदनानी सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव यादव ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य की दिशा में श्रेष्ठ योजना है और इसका सभी लोगों को लाभ लेना चाहिए। प्रशासन केंद्रशासित प्रदेश के सभी लोगों को योजना से जोडऩे की दिशा में कार्य कर रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान यादव कंपनी कर्मचारियों को योजना से जोडऩे के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को भी देखें और बाद में आयुष्मान भारत के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

टैम्पो पलटने से 21 जनें घायल


सिलवासा. महाराष्ट बॉर्डर के पास सोमवार को दूधनी मोड़ पर यात्रियों से भरा टैम्पो पलट गया। दुर्घटना में टैम्पो में सवार गुजरात के गडवी और महाराष्ट्र के धरूनमल गांव के निवासी 21 जनें घायल हो गए। पुलिस के अनुसार टैम्पो संख्या जीजे 15 वाय-वाय 844 दुधनी के पास एक मोड़ पर नियंत्रण हट जाने से पलट गया। दुर्घटना में 19 महिलाएं रेनका, जोसना, मीना, चिमी, गजनी, भारती, माना, वसंती महेश, वसंती दिलीप, सायनी, नीरू, रानी, जानकी, गोकुला, बिजली, संगीता प्रभू, गिरजी, संगीता गुलाब, ढ़ाकली व दो पुरूष गोपाल और धनसू जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से खानवेल उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 7 जनों को सिलवासा के श्री विनोबाभावे सिविल अस्पताल में रैफर किया गया है जबकि शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बनेगा नया नपा उपाध्यक्ष


दमण नगरपालिका के उपाध्यक्ष का चुनाव 26 नवंबर को किया जाएगा। उप समाहर्ता चार्मी पारेख ने बताया कि नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में 23 नवंबर को दोपहर एक बजे तक दावेदार अपना नामांकन समाहर्ता के समक्ष भर सकेंगे। इसके बाद 26 नवंबर की सुबह 11 बजे समाहर्तालय के हॉल में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें दमण नगरपालिका के उपाध्यक्ष के लिए चुनाव किया जाएगा।