28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दमण म्यूनिसिपल मार्केट के लोग सीओ से मिले

दुकानें खाली करने को लेकर समय मांगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sunil Mishra

•

Updated: 14 Aug 2018, 11:18 PM IST

patrika

दमण म्यूनिसिपल मार्केट के लोग सीओ से मिले

दमण. मोटी दमण म्यूनिसिपल मार्केट में सब्जी, मछली और अन्य वस्तुओं के दुकानधारकों ने नगर पालिका के सीओ से मुलाकात की। उन्होंने त्योहार को देखते हुए दुकानें खाली करने को लेकर समय मांगा।
पालिका के मुख्य अधिकारी वैभव रिखारी ने बताया कि मोटी दमण में पुराने मार्केट की जगह नई मार्केट बिल्डिंग बनाई जा रही है। इसके लिए पहले भी बैठक कर दुकानदारों को बताया था कि किस तरह की बिल्डिंग बन रही है और उसमें क्या सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य अधिकारी ने बताया कि पहले भी मोटी दमण म्युनिसिपल मार्केट के दुकानदारों को नोटिस भेजा था। अब वापस नोटिस भेजकर दुकान खाली करने को कहा गया, ताकि मार्केट का कार्य शुरू हो सके। मार्केट में दुकानें चलाने वाले उनसे मिले थे। उन्होंने आगामी त्योहारों को देखते हुए कुछ और समय देने की मांग की है। इसे काउंसिल बैठक में रखा जाएगा। उसके बाद आगे का कार्य किया जाएगा।

कांग्रेस भवन का काटा विद्युत कनेक्शन
दमण. दमण कांग्रेस भवन का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है। यह कार्रवाई विभाग की ओर से बकाया बिजली बिल राशि 39 लाख रुपए जमा नहीं कराने पर की गई है। गत 13 जुलाई को बिजली का मीटर एवं केबल निकाला गया था। दमण प्रशासन ने यह केस 17 जुलाई को राजस्व वसूली अदालत को सुपुर्द कर दिया है।
बता दें कि पहले इस भवन को एमपी हाउस से जाना जाता था। इसमें 1994 से 2009 तक पूर्व सांसद डाह्याभाई पटेल का कार्यालय था। इसके बाद इस भवन को कांग्रेस भवन के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है।
बिल नही भरने के कारण 14 अगस्त को परमानेंट कनेक्शन काटकर विद्युत की केबल भी निकाल दी है। रेवेन्यू रिकवरी कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है।

कार्निवाल द दमाओ की रहेगी धूम
दमण. दमण पर्यटन विभाग द्वारा 'कार्निवाल द दमाओÓ का आयोजन किया जा रहा है। कार्निवाल का श्रीगणेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित फिल्म 'चलो जीते हैंÓ की स्क्रीनिंग से होगा। यह स्क्रीनिंग स्वामी विवेकानंद सभागार में 15 अगस्त को शाम 5 बजे आरंभ होगी। उसी दिन फोटोग्राफी प्रतिस्पर्धा की घोषणा की जाएगी। 17 और 18 अगस्त को पूर्वाह्न 11.00 बजे से छात्रों को दमण स्थित औद्योगिक इकाइयों की यात्रा करायी जाएगी। इसके बाद स्वामी विवेकानंद सभागार में 19 अगस्त को फिल्म चलो जीते हैं तथा फिल्म 'राजीÓ के 2 शो का पुन: प्रदर्शन किया जाएगा। 23 एवं 24 अगस्त को अपराह्न 3.00 बजे से एकल गायन प्रतियोगिता का ऑडिशन होगा। 25 अगस्त को प्रात: 8 बजे से मोटी दमण किले की धरोहर-यात्रा का आयोजन होगा। इसी शाम 7 बजे से एकल गायन प्रतियोगिता (दमण आइडल) के फाइनल रखा जाएगा। सभी आयोजन मोटी दमण जेटी पर होंगे। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए आवेदन प्रविष्टियों को प्राप्त करने की अंतिम तिथि भी 25 अगस्त है। २६ अगस्त को नारियल पूर्णिमा के कार्यक्रम नानी दमण जेटी पर आयोजित होंगे। २९ अगस्त को दिव्यांगों और महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं होंगी तथा गुजराती नाटक का मंचन किया जाएगा।
30 और 31 अगस्त को अपराह्न 3.00 बजे से एकल नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन आयोजित किया जाएगा। 1 सितम्बर को एकल नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल मोटी दमण जेटी पर होगा। कार्निवाल का समापन 2 सितम्बर को शाम 6.30 बजे से दिलीपनगर मैदान में होगा। इसमें मुख्य आकर्षण स्टैंडअप कॉमेडी शो रहेगा। सभी विजेताओं द्वारा अपने हुनर का मंचन किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार वितरण के उपरांत डी.जे. नाइट के साथ कार्निवाल का समापन होगा।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग