उन्होंने कहा कि शहर की व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों में समन्वय के साथ ही लोगों को भी इसमें सहयोग करना होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर, रास्तों, जेब्रा क्रॉसिंग, बम्प्स, डिवाइडर आदि के लिए सूरत महानगर पालिका को ध्यान रखना होगा तो रास्तों पर चल रहे वाहनों की जांच का काम आरटीओ को करना होगा। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने का काम ट्रैफिक पुलिस को करना होगा। इन सबके बीच लोगों को भी ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करना होगा।