मनपा ने मरीजों की स्थिति जानने के लिए 15 टीमें सर्वे पर लगाईं। इन टीमों ने आसपास की सात सोसायटियों में घूमकर 1181 घरों और 4909 लोगों का सर्वे किया। सर्वे टीम के मुताबिक चार को उल्टी, 84 को दस्त, पांच सामान्य बीमारी के मरीज मिले। लोगों के मुताबिक मरीजों की यह संख्या डेढ़ सौ से ज्यादा रही जबकि मनपा ने यह आंकड़ा सौ के करीब बताया। लोगों के मुताबिक मनपा टीम पहुंचने से पहले कुछ लोग इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भी गए। मनपा टीम ने पानी शुद्ध करने के लिए क्लोरीन की 15 हजार गोलियां वितरित कीं। मनपा प्रशासन के मुताबिक मरीजों की हालत नियंत्रण में है।