हिन्दी सप्ताह का समापन आज
केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, भरुच में गुरुवार को हिन्दी सप्ताह का समापन होगा। हिन्दी अधिकारी अक्षयकुमार ने बताया कि समापन पर मुख्य अतिथि अध्यापिका डॉ. समिता चौधरी, केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अनिल चिंचमलातपुरे आदि विजेता कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।