27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राधा ने चलाए फूलों के तीर

बृजमंडल का श्रीकृष्णलीला महोत्सव-2018, कृष्ण संग फूलों की होली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 11 Sep 2018, 6:36 PM IST

patrika

राधा ने चलाए फूलों के तीर

सूरत. बृजमंडल के श्रीकृष्णलीला महोत्सव-2018 का मंगलवार रात बृजश्री कवि सम्मेलन के साथ समापन होगा। कवि सम्मेलन के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को गोपियों ने कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली और उनके साथियों पर लट्ठ बरसाए। राधा ने कान्हा पर फूलों के तीर चलाए। जन्माष्टमी पर्व से शुरू हुए श्री बृजमंडल सूरत के श्रीकृष्णलीला महोत्सव 2018 की पूर्णाहुति मंगलवार को बृजश्री कवि सम्मेलन से होगी।

रासाचार्य फतेहकृष्ण शर्मा के सानिध्य में श्रीराधाकृष्ण रासलीला संस्थान वृंदावन की टीम ने सोमवार को बृज की लठ्ठमार होली एवं फूलों की होली का जीवंत मंचन किया। प्रसंग के अनुसार जब गोपियां माखन बेचने जाती हैं तो कृष्ण और अन्य गोप मार्ग का दान मांगते हैं। इस दौरान हास-परिहास के बीच गोपियां दान मेें माखन खिलाकर कृष्ण और गोपों को बरसाने आकर होली खेलने का आमंत्रण देती हैं। जब कृष्ण होली खेलने बरसाने जाते हैं तो राधा और उनकी सखियां लट्ठ लेकर तैयार रहती हैं। होली खेलने के दौरान बरसाने की गोपियों ने कृष्ण के साथी गोपों पर जमकर लट्ठ बरसाए, राधा ने फूलों के तीर चलाकर कान्हा के संग फाग किया। उसके बाद श्रीकृष्ण-राधा के संग फूलों की होली खेली गई।

बृजश्री कवि सम्मेलन आज

जन्माष्टमी पर्व से शुरू हुए श्री बृजमंडल सूरत के श्रीकृष्णलीला महोत्सव 2018 की पूर्णाहुति मंगलवार को बृजश्री कवि सम्मेलन से होगी। सिटीलाइट के महाराजा अग्रसेन भवन में रात साढ़े आठ बजे से शुरू होने वाले कवि सम्मेलन में कांकरोली के सुनील व्यास जहां हास्य की फुहार बिखेरेंगे, धौलपुर के रामबाबू सिकरवार हास्य पैरोडी की प्रस्तुति देंगे। इंदौर के चेतन चर्चित हास्य-व्यंग्य की रचानाओं से दर्शकों को सराबोर करेंगे। विदिशा के अमित शर्मा ओज गीतों की प्रस्तुति देंगे। दिल्ली की कवियत्री खुशबू शर्मा गीत और गजल की प्रस्तुति देंगी। मंच संचालन का जिम्मा मेरठ के अमित शर्मा संभालेंगे। इस अवसर पर ग्वालियर के आयकर आयुक्त ए.के. खंडेलवाल और अग्रवाल विकास ट्रस्ट सूरत के प्रमुख हरि कानोडिया मुख्य अतिथि रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग