रेलवे बोर्ड ने जनरल टिकट लेकर रिजर्वेशन कोच में टीटीई की मदद से यात्रा करने वाले लोगों को पकडऩे के लिए अलग-अलग विभागों को मिलाकर एक स्पेशल स्क्वॉयड गठित करने के लिए कहा है। ऐसे टीटीई पर कार्रवाई के लिए विजिलंस, रेलवे सुरक्षा बल और कॉमर्शियल के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में टीम गठित कर कार्रवाई करने का सुझाव दिया गया है। इस कार्रवाई की रिपोर्ट नियमित अंतराल पर रेलवे बोर्ड को भी भेजनी होगी।