11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रथयात्रा में दिखेगी कृष्णलीला की झलक

-इस्कॉन मंदिर में तैयार हो रही हैं 12 झांकियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 8 Jul 2018, 9:01 PM IST

file

रथयात्रा में दिखेगी कृष्णलीला की झलक

सूरत.

आषाढ़ शुक्ल दूज पर शहर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। रथयात्रा की तैयारियां जहांगीरपुरा के इस्कॉन मंदिर प्रांगण में जोर-शोर से जारी हैं। बारह झांकियां विशेष रूप से तैयार की जा रही हैं, जो पहली बार रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ के साथ होंगी।
इस साल ज्येष्ठ मास में पुरुषोतम मास की अतिरिक्त अवधि बीतने के बाद वार-त्योहार का सिलसिला शुरू होने लगा है। 14 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। शहर में रथयात्रा का मुख्य आयोजन इस्कॉन मंदिर, जहांगीरपुरा की ओर से प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल दूज के मौके पर किया जाता है। आयोजकों ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हंै। रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भ्राता बलराम के साथ पहली बार भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की 12 झांकियां भी शामिल रहेंगी। बाहर से आए कारीगर मंदिर प्रांगण में इन झांकियों का निर्माण कर रहे हैं।
यह रहेंगी झांकियां
भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों में मथुरा का कारावास, यमुना नदी पार, पूतना वध, कालिया मर्दन, बाल लीला, मटकी फोड़, महा रासलीला, गोवर्धन धारण समेत अन्य झांकियां शामिल रहेंगी।
पांच क्विंटल फूलों से सजेगा रथ
रथयात्रा दोपहर तीन बजे दिल्लीगेट से शुरू होगी। भगवान के दो मंजिला ऊंचे रथ को पांच क्विंटल फूलों से शृंगारित किया जाएगा। इनमें गेंदा, गुलाब, मोगरा, कमल समेत कई दूसरे फूल शामिल रहेंगे।
पांच टन प्रसाद
रथयात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए दिल्लीगेट, कपड़ा बाजार, उधना दरवाजा समेत पूरे मार्ग में जमा होंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को वितरित करने के लिए पांच टन प्रसाद की व्यवस्था की है। यात्रा में दस टोलियां कीर्तन करेंगी।
øøøø

युवती से छेड़छाड़, शादी का दबाव डालने का आरोप
एक युवती के घर में घुसने तथा उससे छेड़छाड़ कर शादी के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सरथाणा पुलिस ने दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक भावनगर जिले के लिअडा गांव निवासी मनीष उर्फ मुन्ना सिंघव और वराछा बरोड़ा प्रिस्टेज निवासी उसका मित्र अजय उर्फ चप्पू डोडिया डेढ़ साल से युवती को परेशान कर रहे थे। डेढ़ साल पहले सौराष्ट्र में युवती के मूल निवास पर मनीष ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला। उसने इनकार कर दिया। वह उसे परेशान करने लगा तथा शादी नहीं करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। शनिवार दोपहर दोनों सरथाणा क्षेत्र में युवती के घर पहुंचे। उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ की और शादी नहीं करने पर फिर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। युवती की शिकायत पर शनिवार शाम सरथाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।