जिन अधिकारियों के माध्यम से प्रमाणपत्र बने हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए सिटी प्रांत अधिकारी ने कलक्टर को रिपोर्ट सौंपी है। अन्य फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच जारी है। फर्जी प्रमाणपत्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले साल 200 से अधिक अभिभावकों ने फर्जी प्रमाणपत्र जमा कर प्रवेश लिया था। इस साल यह आंकड़ा दो हजार के पार हो गया। आरटीइ में प्रवेश के लिए सूरत कॉर्पोरेशन में इस बार 9,809 से अधिक आवेदन आए। सभी आवेदनों और उनके साथ जोड़े गए प्रमाणपत्रों की जांच की गई तो 2255 आवेदनों के आय प्रमाण पत्रों को फर्जी पाया गया। शहर के ज्यादातार जोन नें फर्जी प्रमाणपत्र बने हैं। मजूरागेट में 26, अडाजन में 64, कतारगाम में 212, उधना में 182, पूणा में 718 और अन्य जोन से 320 प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए।