
टैम्पो चालकों को नियम की जानकारी देने आरटीओ अधिकारी मार्केट पहुंचे
सूरत. कपड़ा मार्केट में फ्री पार्किंग को लेकर चल रहे विवाद का समाधान होने के बाद टैम्पो चालकों को आरटीओ के तौर-तरीके की जानकारी देने के लिए आरटीओ अधिकारी बुधवार को कपड़ा मार्केट पहुंचे।
कई टैम्पो चालक नियमों की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण नियमों का उल्लंघन करते हैं। बाद में पुलिस उन्हें पकड़ कर दंड वसूल करती है। इस बारे में कई बार टैम्पो चालकों ने पुलिस से शिकायत भी की है। व्यापारियों के संगठन फोस्टा ने दो दिन पहले आरटीओ अधिकारी से नियमों की जानकारी के लिए कपड़ा मार्केट आने की मांग की थी। इसे स्वीकारते हुए आरटीओ अधिकारी बुधवार को जेजे एसी मार्केट पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों और टैम्पो चालकों को समझाते हुए कहा कि ज्यादातर टैम्पो चालक लाइसेंस नहीं होने या टु-व्हीलर अथवा अन्य वाहनों के लाइसेंस होने के कारण पकड़े जाते हैं। जिन वाहन चालकों के पास दूसरे वाहनों के लाइसेंस हैं, यदि वह जरूरी कागजात देंगे तो उनके लाइसेंस बदल दिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2007 के बाद वाहनों के लाइसेंस के लिए वाहन चालक का 8वीं पास होना आवश्यक है। यदि किसी के पास सूरत के कागजात नहीं हैं तो वह किराए के मकान के दस्तावेज देकर लाइसेंस बनवा सकता है। आरटीओ विभाग टैम्पो चालकों के लाइसेंस बनाने के लिए मार्केट क्षेत्र में कुछ दिन के लिए कैम्प लगा सकता है। मीटिंग के दौरान फोस्टा के पदाधिकारी तथा टैम्पो संगठन के तीनों घटक मौजूद थे।
हार्दिक के समर्थन में पाटीदारों ने किए भजन-कीर्तन
सूरत. आरक्षण, किसानों को कर्ज माफी और रोजगार की मांग को लेकर अहमदाबाद में अनशन पर बैठे हार्दिक पटेल के समर्थन में सूरत में भी पाटीदार आगे आ रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में रामधुन, भजन-कीर्तन का आयोजन कर हार्दिक को समर्थन दिया जा रहा है। गुरुवार को बड़ी संख्या में पाटीदार वराछा के किरण चौक की भगवती सोसायटी में इकठ्ठे हुए। उन्होंने दिनभर भजन-कीर्तन और रामधुन के जरिए हार्दिक के स्वास्थ्य की कामना की।
Published on:
30 Aug 2018 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
