9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलग-अलग जगहों से शराब जब्त

तीन आरोपी गिरफ्तार

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Feb 28, 2018

patrika

नवसारी. पुलिस ने तीघरा जकातनाका के पास ट्रक से 3.70 लाख और समरोली ओवरब्रिज के पास से 32 हजार रुपए की शराब पकड़ी है। दोनों मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई में तीघरा जकातनाका के पास से एक ट्रक से 5640 शराब की बोतल बरामद की गई है। पेट्रोलिंग के दौरान इस ट्रक में शराब आने की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। ट्रक से जब्त शराब की कीमत 3.70 लाख रुपए बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक महंमद रईस शौकत अली निवासी ठक्कर पेट्रोल पंप के पीछे, जहांगीरपुरा सूरत को गिरफ्तार किया है। शराब मंगवाने वाले सूरत के बुटलेगर विपुल को वांटेड बताया है।

एक अन्य कार्रवाई में चिखली पुलिस ने हाईवे पर समारोली ओवरब्रिज के पास एक कार से 32 हजार रुपए की शराब जब्त की है। पुलिस ने कार चालक चंदू पीरु गोहिल निवासी कामरेज, सूरत और उसके साथी गनी करीम दीवान निवासी कोलवड सूरत को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान कार समेत कुल 3.34 लाख का माल सामान जब्त कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

शराब तस्करी का आरोपी दमण से गिरफ्तार

नवसारी एलसीबी ने शराब तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को दमण के भेंसरोल से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि एलसीबी प्रोहिबिशन के मामले में फरार आरोपियों की तलाश में दमण गई थी। इस दौरान पुलिस को नवसारी ग्रामीण पुलिस में वांछित आरोपी विजय कुमार उर्फ अंकित सुरेश निकम निवासी कोलीवाड, भेंसरोल, नानी दमण के अपने घर पर होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दबिश देकर एलसीबी ने आरोपी को घर से पकड़ लिया और उसे नवसारी ले आई। आरोपी को नवसारी ग्रामीण पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

व्यक्ति ने लगाई फांसी

वापी. बुधवार को चणोद के आंबेडकर नगर में ज्ञानदीप स्कूल के पास एक चाल में रहने वाले 50 वर्षीय प्रकाश भगाडे का शव फंदे से लटकता पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की होगी। बताया गया है कि प्रकाश की पत्नी एक महीना पहले गांव चली गई थी। चार दिन पहले उसका बेटा भी गांव चला गया। प्रकाश डुंगरी फलिया स्थित आर वी गारमेन्ट कंपनी में काम करता था। मगर दो दिन से वह काम पर नहीं गया तो उसके दोस्त पता करने उसके घर गए थे। दरवाजा अंदर से बंद था। देखा तो उसका शव लटका था। भीमराव कटके ने डुंगरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की।