22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SMC : उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्कूल के शिक्षक ही करेंगे

प्राथमिक शिक्षा विभाग ने बदला फैसला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Divyesh Kumar Sondarva

•

Updated: 24 Oct 2018, 8:19 PM IST

surat

SMC : उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्कूल के शिक्षक ही करेंगे

सूरत.

राज्य की सरकारी प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर राज्य प्राथमिक शिक्षा विभाग ने अपने फैसले में बदलाव किया है। अब स्कूल के शिक्षक ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। 25 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अन्य शिक्षक करेंगे।
राज्य प्राथमिक शिक्षा विभाग ने पहली बार राज्य की सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में एक समय पर एक समान परीक्षा लेने का फैसला किया है। परीक्षा 24 अक्टूबर से शुरू हो रही है। सूरत महानगर पालिका संचालित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति स्कूलों में भी प्राथमिक शिक्षा विभाग के आदेशानुसार परीक्षा होगी। प्राथमिक विभाग के आदेश के बाद नगर प्राथमिक शिक्षा समिति ने परीक्षा के समय में बदलाव किया है। इसे गुजरात बोर्ड परीक्षा की तरह रखने का प्रयास किया जा रहा है। जिस तरह बोर्ड के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं अन्य शिक्षक जांचते हैं, वैसे ही प्राथमिक के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी अन्य शिक्षकों से करवाने का निर्णय किया गया था। इस निर्णय का शिक्षकों ने विरोध किया। इसलिए प्राथमिक शिक्षा विभाग ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के नियम में बदलाव कर दिया है। अब स्कूल के शिक्षक ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। कुल उत्तर पुस्तिकाओं में से 25 प्रतिशत की जांच अन्य शिक्षकों से करवाई जाएगी। जिन 25 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का अलग से मूल्यांकन होगा, उनकी अलग के मार्कशीट तैयार होगी। इसके आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा विभाग ने पहले बोर्ड की तरह परीक्षा खंड में अन्य स्कूल के निरीक्षकों को नियुक्त करने का फैसला किया था, लेकिन इसका भी विरोध हुआ। इसलिए स्कूल के शिक्षकों को ही निरीक्षक नियुक्त करने का फैसला किया गया है।

परीक्षा के समय में बदलाव
सूरत महानगर पालिका संचालित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति की स्कूलों में पहले 22 अक्टूबर से परीक्षा शुरू होने वाली थी। जब प्राथमिक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया तब स्कूलों ने नवरात्र वेकेशन शुरू हो गया था। जैसे ही नवरात्र वेकेशन पूर्ण हुआ समिति ने अपनी परीक्षा के समय में बदलाव किया है। प्राथमिक शिक्षा विभाग के आदेशानुसार अन्य सरकारी प्राथमिक स्कूलों के साथ ही 24 अक्टूबर से सूरत की नगर प्राथमिक शिक्षा समिति स्कूलों में परीक्षा शुरू होगी। प्रश्नपत्र गांधीनगर से आएंगे। कक्षा 3 से 5 में पढऩे वाले विद्यार्थियों को जो प्रश्नपत्र दिया जाएगा, उसमें उत्तर लिखने की व्यवस्था होगी। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को जवाब लिखने के लिए अलग से उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। परीक्षा के लिए निरीक्षकों को भी नियुक्त कर लिया गया है।

पहली बार हो रही है ऐसी परीक्षा
&राज्य प्राथमिक शिक्षा विभाग के आदेशानुसार समिति स्कूल में परीक्षा हो रही है। 24 अक्टूबर से एक साथ राज्य के सभी प्राथमिक स्कूलों में परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर प्राथमिक शिक्षा विभाग ने जो नियम बनाए है, उन सभी का पालन किया जाएगा। स्कूल के शिक्षकों को अन्य स्कूलों में निरीक्षक का जिम्मा सौंप दिया गया है।
विमल देसाई, शासनाधिकारी, नगर प्राथमिक शिक्षा समिति

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग