21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समझा साइकिल शेयरिंग का सिस्टम

इंदौर में देखा डोर टु डोर गार्बेज कलेक्शन सिस्टम

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Oct 21, 2018

ptrika

समझा साइकिल शेयरिंग का सिस्टम

सूरत. मध्यप्रदेश के दौरे पर गई सूरत मनपा की टीम ने साइकिल शेयरिंग सिस्टम का अध्ययन किया और इंदौर के जीरो कंटेनर सिटी बनने की कहानी समझी।

स्टैंडिंग कमेटी और मनपा अधिकारियों की एक टीम गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश गई थी। इस टीम में स्टैंडिंग कमेटी के पांच सदस्य शामिल हैं। शहर में इन दिनों जीरो कंटेनर सिटी की मुहिम चल रही है। देशभर में इंदौर इसका मॉडल है। इंदौर को स्वच्छता मिशन में प्रथम पुरस्कार मिला है। यह टीम पहले इंदौर गई और वहां डोर टु डोर गार्बेज कलेक्शन सिस्टम समझने के साथ ही इंदौर के कंटेनर फ्री सिटी होने के सफर का भी अध्ययन किया।

इसके बाद टीम भोपाल गई और वहां चल रहे साइकिलिंग प्रोजेक्ट को समझा। गौरतलब है कि सूरत मनपा ने शहर में किराए की साइकिलें चलाने के लिए भोपाल मॉडल को ही फॉलो किया है। मनपा अधिकारियों के साथ ही मध्यप्रदेश के दौरे पर गई इस टीम में स्टैंडिंग कमेटी से पूर्व उपमहापौर शंकर चेवली, पूर्व स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन राजेश देसाई, विजय चौमाल, राकेश माली और कांति भंडेरी शामिल हैं।

रांदेर में घूमा रथ

सरदार पटेल की जयंती और उनकी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लोकार्पण अवसर पर सूरत महानगर पालिका की ओर से एकता रथ यात्रा शनिवार को रांदेर से शुरू हुई। महापौर जगदीश पटेल और शहर भाजपा प्रमुख नितिन भजियावाला ने यात्रा को रवाना किया। यात्रा का समापन 28 अक्टूबर को होगा। विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर की सरदार पटेल की प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवडिया में लोकार्पण करेंगे। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के उद्घाटन के यादगार लम्हा बनाने और सरदार पटेल का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए दक्षिण गुजरात में जगह-जगह एकता रथयात्रा निकाली जा रही हैं। शनिवार को सुबह दस बजे अडाजण स्थित रामजी मंदिर ओवारा से महापौर जगदीश पटेल और शहर भाजपा प्रमुख नितिन भजियावाला ने यात्रा को रवाना किया। यहां से यात्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं. एक, नौ और दस में घूमी। इस दौरान जगह-जगह विभिन्न समाजों और संस्थाओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रथयात्रा का मकसद सरदार पटेल के जीवन से जुड़े प्रसंग लोगों तक पहुंचाना है। जहांगीरपुरा कम्युनिटी हॉल में यात्रा के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। २१ अक्टूबर को कतारगाम जोन में सिंगणपोर मल्टीपर्पज हॉल के पास से यात्रा रवाना होगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कतारगाम स्पोट्र्स काम्प्लेक्स में होगा। इस मौके पर विधायक पूर्णेश मोदी, विधायक विवेक पटेल समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।