7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसी ने आंख मारी थी संसद में……धारा हटा दी!

- कवि सम्मेलन में छुटी हंसी की फूलझडिय़ां

2 min read
Google source verification
patrika

किसी ने आंख मारी थी संसद में......धारा हटा दी!

सूरत. जो खाई शेष थी, वो खाई पाट दी। किसी ने आंख मारी थी संसद मेंं, गलत फहमी में सुप्रिम कोर्ट ने धारा ही हटा दी। जबलपुर से सूरत आए हास्य व्यंग के कवि डॉ. सुदीप भोला ने रविवार रात वेसू के रामलीला मैदान में आयोजित कवि सम्मलेन में अपने अनोखे अंदाज में कविता पाठ कर राजनीति पर अपने व्यंग बाण छोड़े। जिनका लोगो ने भरपूर आनंद उठाया।

इससे पूर्व कार्यक्रम में श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट के बाबूलाल मित्तल, अनिल अग्रवाल, रतन गोयल, जगत तुलस्यान आदि ने कवियों का स्वागत किया। लखनऊ से आई डॉ. सुमन दूबे ने सरस्वती वंदना के साथ सम्मेलन की शुरुआत की। मंच संचालन कर रहे दिल्ली के डॉ. सुनील जोगी ने कविता की महत्ता बताते हुए कहा कि कविता ही है जो मंदिर में भजन बन जाती हैै, कविता ही है जो मां की लोरी बन जाती है।

कविता ही है जो सवा अरब का राष्ट्रगान बन जाती है। इसके बाद जोगी ने अन्य कवियों के साथ मिल कर राजनैतिक, प्रशासनिक गतिविधियों पर व्यंग बाण छोड़े और प्रेक्षकों को खूब गुदगुदाया।

गोडादरा में १०५ यूनीट रक्त संग्रहित
सूरत. राष्ट्रवादी युवा वाहिनी गोडादरा स्थित राज एम्पायर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 105 यूनीट रक्त एकत्र हुआ। शिविर के आयोजन में स्मीमेर अस्पताल का सहयोग रहा। कार्यक्रम में स्वामी विजयानन्द महाराज,विहिप के जोगेंद्र साहनी, छोटूभाई पांडे उपस्थित रहे।

२८५ यूनिट रक्त एकत्रित
सूरत. भादरा जन सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 285 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। अध्यक्ष शीशपाल बेनीवाल ने बताया कि शिविर कडोदरा स्थित कच्छीवाड़ी पर सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक चला। शिविर का आयोजन वराछा के समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। इसमें रक्दान में आम लोगो व कई संस्थाओं ने हिस्सा लिया।

निशान पद यात्रा बुधवार को
सूरत. श्री खेड़ापति बालाजी सेवा समिति द्वारा शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में बुधवार को प्रथम बार निशान यात्रा का आयोजन किया जायेगा। मीडिया प्रभारी बसंत खेतान ने बताया कि यात्रा सुबह साढ़े सात बजे सिटीलाइट स्थित सुर्य प्रकाश सोसायटी से प्रारंभ होकर नौ बजे वीआईपी रोड स्थित श्याम मंदिर जायेगी। बाद में वहां पर सालासर बाबा को 51 निशान चढ़ाए जायेंगे।