1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरतीयों को लगे पंख, बेंगलूरु की विमानी सेवा होगी शुरु

एयर एशिया की बेंगलूरु-सूरत विमान सेवा 15 मई से

2 min read
Google source verification
file photo



सूरत.

सूरत के लोगों के लिए खुशखबरी है। एयर एशिया ने 15 मई से बेंगलूरु से सूरत के लिए विमान सेवा शुरू करने की तैयारी दिखाई है। विमान कंपनी की कुछ औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद जल्दी ही सूरत के लोग इस सेवा का लाभ ले सकेंगे।
एयर एशिया के सीईओ अमर अब्रोल ने ट्वीट कर सूरतीयों को इस बारे में जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा है कि केम छो, सूरत अमे आवीये छीये, नाउ गेट रेडी टू फ्लाइट विथ एयर एशिया। लंबे समय से यहां के लोग सूरत से बेंगलूरु की फ्लाइट शुरू करने की मांग कर रहे थे, लेकिन कई कारणों से विमान कंपनियां आगे नहीं बढ़ रही थी। सूरत एयरपोर्ट एक्शन कमेटी के संजय ईजावा ने बताया कि एयर एशिया कंपनी की 15 मई से शुरू होने वाली 180 सीटों वाली एयर बस-320 को पर्याप्त पैंसेंजर मिलने की उम्मीद है। अभी तक सूरत शहर से दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर , गोवा, मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट है। यह विमान सेवा शुरू होने के बाद अन्य एक शहर भी एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा। संभवत: अगले सप्ताह से बुकिंग शुरू हो जाएगी।

पुलिस का टेंट जलाने के मामले में चार गिरफ्तार
नीलगिरी के शांतिनगर इलाके में कुछ दिन पूर्व सुरक्षा प्वाइंट के लिए पुलिस की ओर से लगाए गए टेंट में आग लगाने के मामले में लिम्बायत पुलिस ने बुधवार रात चार जनों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गोडादरा गंगोत्री सोसायटी निवासी धर्मेश मारवाड़ी (20), द्वारकेश सोसायटी निवासी आनंद वारडे (19), महादेव नगर निवासी राहुल सिरसाट (22), शिवकृपा सोसायटी निवासी शुभम पाटिल (23) ने मिलकर टेंट जलाया था। इनमें से कुछ पूर्व में चोरी व मारपीट के मामलों में पकड़े जा चुके हंै। इस वजह से पुलिस से दुर्भावना रखते थे। इसलिए इन्होंने ११ अप्रेल को सुबह चार बजे बुद्ध विहार के निकट लगाए गए टेंट में तोडफ़ोड़ की और उसमें आग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धर्मेश समेत चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बुधवार को पहले धर्मेश और फिर उसके तीनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार शाम उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Story Loader