
सूरत से पांच शहरों के लिए विमान सेवा शुरू
सूरत
सूरत से पांच शहरों के लिए एयर इंडिगो की उड़ानें गुरुवार से शुरू हो गईं। शुक्रवार से जयपुर और 1 सितंबर से कोलकाता के लिए भी विमान सेवा शुरू की जाएगी। यर इंडिगो की उड़ानों के कारण सूरतीयों को 22 शहरों के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी।
लम्बे समय से सूरत एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए विमान सेवाओं की मांग कर रहे सूरतीयों के लिए गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण रहा, जब एयर इंडिगो ने एक साथ पांच शहरों के लिए छह उड़ानें शुरू कीं। इनमें दिल्ली के लिए सुबह-शाम दो फ्लाइट के अलावा मुंबई, गोवा, हैदराबाद, बेंगलूरु की फ्लाइट शामिल हैं। सूरत एयरपोर्ट एक्शन कमेटी के संजय ईजावा ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली से सूरत पहुंची फ्लाइट में 160 यात्री थे। यहां से 170 यात्री बेंगलूरु गए। इस फ्लाइट में कंपनी के बड़े अधिकारी भी थे। कमेटी के सदस्यों ने गुलाब का फूल देकर यात्रियों का स्वागत किया। सुबह से शाम तक उड़ानें समयानुसार एयरपोर्ट पर पहुंचीं। वी वर्क फोर वर्किंग एयरपोर्ट कमेटी के संजय जैन ने बताया कि सभी शहरों की फ्लाइट को पर्याप्त पैसेंजर मिले। शुक्रवार से जयपुर और 1 सितंबर से कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू होगी।
इन विमान सेवाओं के शुरू होने से सूरतीयों को लाभ होगा। उन्हें एक ही पीएनआर पर दो शहरों के लिए टिकट उपलब्ध होगा। उन्हें विमान से उतरने के बाद लगेज दूसरी फ्लाइट में ले जाने की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। एयर इंडिगो की उड़ानों के कारण सूरतीयों को 22 शहरों के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी।
आज बंद रहेगा कपड़ा मार्केट
सूरत. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट बंद रखने का फैसला किया है। फोस्टा के प्रमुख मनोज अग्रवाल ने कहा कि वाजपेयी का निधन अपूरणीय क्षति है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को मार्केट में कामकाज नहीं होगा। शनिवार को मार्केट फिर खुल जाएंगे।
Published on:
16 Aug 2018, 9:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.