28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपड़ा बाजार बंद से बे-असर

कांग्रेस प्रेरित भारत बंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh O.Bhardwaj

•

Updated: 10 Sep 2018, 8:49 PM IST

patrika

कपड़ा बाजार बंद से बे-असर

सूरत. पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस प्रेरित भारत बंद के असर से कपड़ा बाजार सोमवार को बे-असर रहा। हालांकि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता क्षेत्र में सुबह जब पहुंचे, लेकिन तब तक कपड़ा बाजार पूरी तरह से खुला भी नहीं था।
कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी सोमवार सुबह सूरत में बंद कराने के लिए निकले। इस दौरान कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी कपड़ा बाजार में भी पहुंचे। कमेला दरवाजा के निकट मिलेनियम मार्केट समेत अन्य टैक्सटाइल मार्केट के मुख्यद्वार इस दौरान खुले मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बंद करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। हालांकि इस दौरान ज्यादातर मार्केट में व्यापारी अपने प्रतिष्ठान भी नहीं पहुंचे थे। कपड़ा बाजार में हुड़दंग के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को डिटेन किया। वहीं, दोपहर में कपड़ा बाजार सम्पूर्ण रूप से चालू रहा।


समाज प्रतिभाओं का सम्मान


सूरत. अग्रवाल विकास ट्रस्ट आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में रविवार रात सिटीलाइट के महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रवाल अचीवर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की प्रतिभाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। अग्रवाल अचीवर्स कार्यक्रम में वर्षपर्यन्त किसी भी क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं एवं उनके परिवारों का ट्रस्ट की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान युवा व महिला शाखा की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। वहीं, नचबलिए फेम विशाल ठाकुर ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आईएएस इरा सिंघल, जीएसटी कमिश्नर दिनेश अग्रवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष हरि कानोडिय़ा, गिरीश मितल, राहुल अग्रवाल, संजय, उमंग, रेणु गुप्ता, सुनीता कानोडिय़ा आदि मौजूद थे।
श्रीमाजीसा माताराणी भटियाणी ट्रस्ट की ओर से एक शाम माजीसा मां के नाम भजन संध्या का आयोजन मंगलवार शाम सवा सात बजे से होगी। भजन संध्या परवत पाटिया में केनाल रोड के पास दर्शन रेजिडेंसी में होगी और इसमें जोधपुर के गायक महेंद्र गहलोत, पीयुष जांगीड़ व स्थानीय राकेश दुर्गेश्वर, दिनेश सोनी आदि भजनों की प्रस्तुति देंगे।

लड्डुगोपाल को झुलाएंगे झूला


सूरत. गौड़ ब्राह्मण परिषद महिला इकाई की ओर से लड्डुगोपाल का झूला उत्सव मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इकाई की संतोष शर्मा ने बताया कि उत्सव का आयोजन दोपहर तीन बजे से उधना मुख्य मार्ग पर समाज भवन में किया जाएगा। इस दौरान समाज की महिलाएं अपने साथ घरों से शृंगारित लड्डुगोपाल की प्रतिमाएं लाएगी और उनके साथ भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति देगी।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग