26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोर को पकड़ा, पीटा, फिर मार्केट में घुमाया

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद कपड़ा व्यापारियों ने खुद की कार्रवाई

2 min read
Google source verification

सूरत. कपड़ा बाजार के कोहिनूर टैक्सटाइल मार्केट में पांच दिन पहले चोरी करने वाले युवक को व्यापारियों ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से शुक्रवार को धर दबोचा, उसकी पिटाई की और अद्र्धनग्न अवस्था में मार्केट में घुमाया। युवक के चोरी की वारदात कबूलने के बाद भी पुलिस शिकायत नहीं किए जाने पर मार्केट व्यापारी हैरत में हंै।


सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना के मुताबिक 24 अप्रेल को तड़के साढ़े चार बजे कमेला दरवाजा के निकट कोहिनूर टैक्सटाइल मार्केट परिसर में एक दुकान से तैयार माल के पार्सल ट्रांसपोर्ट में भेजे जाने के लिए टैम्पो में लादे जा रहे थे। कुछ पार्सल रैम्प के पास पड़े रह गए। मौका देख एक युवक वहां पहुंचा। उसने पार्सल फाड़कर साड़ी के बॉक्स निकाल लिए। चोरी की घटना की जानकारी व्यापारी समेत पलदार और पार्सल कॉन्ट्रेक्टर को मिली। मार्केट प्रबंधन ने शिकायत के बाद सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो युवक चोरी करता नजर आया। पार्सल ठेकेदार, पलदार समेत अन्य ने उस युवक को पहचान लिया और उसके मार्केट में आने का इंतजार करने लगे। युवक शुक्रवार दोपहर कोहिनूर मार्केट में ऑटो रिक्शा लेकर आया तो उसे पकड़ लिया गया।


नवसारी बाजार में बेची साडिय़ां


मार्केट सुरक्षाकर्मियों के हाथों पकड़े जाने पर युवक ने चोरी की वारदात कबूली और प्रबंधनकर्मियों तथा व्यापारियों को बताया कि उसने चोरी की साडिय़ां नवसारी बाजार में किसी दुकानदार को बेच दी थीं। मार्केट का एक व्यापारी प्रबंधन कार्यालय से युवक को ले गया और मारपीट कर उसे अद्धनग्न अवस्था में मार्केट परिसर में घुमाया।


पुलिस से शिकायत नहीं


युवक के वारदात कबूलने और चोरी के माल को बेचने की बात बताने के बाद भी कपड़ा व्यापारियों की ओर से पुलिस शिकायत नहीं की गई। सूत्रों से पता चला है कि युवक के साथ मारपीट कर अद्र्धनग्न अवस्था में घुमाने के बाद उसे कोहिनूर टैक्सटाइल मार्केट के ही एक व्यापारी ने अपने यहां काम पर भी रख लिया।