
दो किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
बारडोली. सूरत जिला एसओजी और कडोदरा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर वरेली गांव की एक बिल्डिंग से दो किलो गांजा के साथ तीन जनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रमेश ने यह गांजा सुरेश से मंगवाने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने सुरेश को वांछित घोषित किया।
जानकारी के अनुसार सूरत जिला के पलसाना तहसील में वरेली गांव के शांतिनगर निवासी फूलचंद राजमणी पांडे के बिल्डिंग के रूम नंबर 6 में गांजे का जत्था होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सूरत जिला एसओजी और कडोदरा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मौके से वरेली के शांति नगर निवासी और मूल झारखंड के नंदलाल देवेंद्र महंतो (28), मूल उत्तर प्रदेश निवासी अखिलेश उर्फ मुन्ना राजेंद्रप्रसाद भारती (25) और मूल एमपी निवासी प्रभु बाबूलाल राजपूत (27) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके पास से 2.100 किलो गांजा बरामद किया। इसकी कीमत रु 12 हजार 600 बताई गई। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन, नकद 190 रुपया समेत करीब 20 हजार रुपए का सामान जब्त किया। पूछताछ में रमेश ने यह गांजा सुरेश से मंगवाने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने सुरेश को वांछित घोषित किया।
मोता गांव में शुक्रवार से गणेश कथा
तहसील के मोता गांव स्थित देवनारायण धाम में कथाकार प्रफुल शुक्ल के तत्वावधान में शुक्रवार से गणेश कथा शुरू होगी। यह कथाकार शुक्ल की 750वीं कथा है। 20 सितंबर तक चलने वाले आयोजन में दोपहर 2 से 5 बजे तक कथा वाचन होगा। कथा के आयोजक ताराचंद बापू ने बताया कि श्रीनिवास मणिशंकर बोहरा के हाथों दीप प्रज्वलन के साथ कथा शुरू होगी। कथा से पहले प्रतिदिन सुबह 11 बजे 108 लड्डू से अथर्वशीश गणेश याग किया जाएगा। यह पहला मौका है जब गांव में गणेश कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सूरत के आईआरएस घनश्याम सोनी, आईटी ऑफिसर मीनाक्षी द्विवेदी, कनू टेलर पद्मश्री समेत दक्षिण गुजरात के अन्य अग्रणी उपस्थित रहेंगे।
Published on:
12 Sep 2018, 8:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.