16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल खत्म, राहत की सांस

दक्षिण गुजरात में पिछले आठ दिनों से चल रही थी हड़ताल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sunil Mishra

•

Updated: 27 Jul 2018, 10:52 PM IST

patrika

ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल खत्म, राहत की सांस


वापी. पिछले 8 दिनों से चली आ रही ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल शुक्रवार देर शाम को समाप्त हो गई। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस समेत अन्य एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच हुई मंत्रणा के बाद देर रात को हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। इसकी जानकारी वापी में मिलते ही ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सभी ट्रांसपोर्टर्स की बैठक बुलाकर हड़ताल समाप्त होने की घोषणा कर दी। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया है कि डीजल के दाम में कमी करने की मांग को छोड़कर सरकार ने करीब-करीब अन्य सभी मांगों को मान लिया है, जिसके बाद यह हड़ताल समाप्त की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले 8 दिनों में वापी में 5 से 7 हजार ट्रकों के पहिए थम गए थे,जिसके कारण वापी ट्रांसपोर्ट उद्योग को ही 400 से 500 करोड़ का नुकसान हुआ था। वहीं, हजारों इंडस्ट्रीज में तैयार माल गोदाम में रखने की नौबत आ गई थी। छोटे और मध्यम कद के उद्योगों में प्रोडक्शन भी कम कर दिया था। हड़ताल खत्म होने की घोषणा से ट्रांसपोर्टर्स के अलावा औद्योगिक जगत में भी खुशी व्याप्त है। इस बारे में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रमुख भरत ठक्कर ने बताया कि दिल्ली से हड़ताल समाप्त होने की जानकारी दी गई है, हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि किन मुद्दों पर सरकार ने सहमति जताई है, इसकी जानकारी पूरी तरह अभी नहीं मिल पाई है। फिलहाल एसोसिएशन को यह बताया गया है कि सरकार द्वारा ज्यादातर मांगें ट्रांसपोर्टर्स के हित में मान लेने के बाद ही हड़ताल समाप्त की जा रही है। ट्रांसपोर्टर्स में भी हड़ताल समाप्त होने के बाद से खुशी दौड़ गई है। ट्रांसपोर्ट उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार 7 दिनों से सभी कंपनियों में माल परिवहन ठप हो जाने के कारण शनिवार से इसमें तेजी आएगी। हड़ताल समाप्त होने की जानकारी के बाद से ही कई ट्रांसपोर्टर्स द्वारा माल बुकिंग के लिए फोन घुमाने की शुरुआत हो गई है।
इससे पूर्व दिन में ट्रांसपोर्टर्स ने बगवाड़ा टोलनाके पर पहुंचकर हाइवे पर माल ले जा रहे ट्रकों के चालकों को गुलाब का फूल देकर हड़ताल में साथ देने को कहा था। हाइवे पर जाम लगने की सूचना पर पारड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और सड़कों पर वाहन खड़ा करने से मना किया।
उधर, सिलवासा में हड़ताल के पक्ष में छोटे टैम्पो वालों ने चक्काजाम किया था।