विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल व कॉलेज के संचालकों को सड़क सुरक्षा सेमिनार करने का आदेश दिया है। इसमें विद्यार्थी, शिक्षक और ड्राइवर को रोड क्रॉसिंग, लाइसेंस का महत्व, लाइसेंस की ऑनलाइन प्रक्रिया, सीट बेल्ट नहीं पहनने से होने वाले नुकसान, ओवर स्पीड वाहन चलाने से होने वाले नुकसान, गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया जाएगा।