कई टैम्पो चालक नियमों की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण नियमों का उल्लंघन करते हैं। बाद में पुलिस उन्हें पकड़ कर दंड वसूल करती है। इस बारे में कई बार टैम्पो चालकों ने पुलिस से शिकायत भी की है। व्यापारियों के संगठन फोस्टा ने दो दिन पहले आरटीओ अधिकारी से नियमों की जानकारी के लिए कपड़ा मार्केट आने की मांग की थी। इसे स्वीकारते हुए आरटीओ अधिकारी बुधवार को जेजे एसी मार्केट पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों और टैम्पो चालकों को समझाते हुए कहा कि ज्यादातर टैम्पो चालक लाइसेंस नहीं होने या टु-व्हीलर अथवा अन्य वाहनों के लाइसेंस होने के कारण पकड़े जाते हैं। जिन वाहन चालकों के पास दूसरे वाहनों के लाइसेंस हैं, यदि वह जरूरी कागजात देंगे तो उनके लाइसेंस बदल दिए जाएंगे।