
वापी. त्रिपुरा और नागालैन्ड विधानसभा चुनाव में भाजपा की मिली भारी जीत का जश्न रविवार को वापी में भी भाजपाइयों ने मनाया। सुबह टाउन में सरदार चौक पर एकत्र हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में पटाखे फोड़े और नारेबाजी की।
शनिवार को त्रिपुरा, नागालैन्ड और मेघालय विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें त्रिपुरा में भाजपा को भारी बहुमत मिला है। नागालैन्ड में भी 29 सीटें जीतकर भाजपा गठबंधन सरकार बनाने का दावा कर चुकी है। इससे भाजपा की स्थानीय संगठन में भी उत्साह है। जिसके अंतर्गत केन्द्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के तहत सरदार चौक पर सांसद केसी पटेल, विधायक कनु देसाई समेत भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दोनों राज्यों में जीत का जश्न मनाया।
यहां पहले सरदार पटेल को माल्यार्पण किया गया और बाद में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं। इस मौके पर सांसद व विधायक ने भाजपा की जीत विकास कार्यों पर जनता की मुहर बताया। साथ ही कहा कि देश के लोगों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास अब भी बना हुआ है। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।
वल्र्ड वाइल्ड लाइफ डे मनाया
उनाई. उनाई रेंज के पद्मडुंगरी में रविवार को वल्र्ड वाइल्ड लाइफ डे मनाया गया। इस दौरान दक्षिण गुजरात के विस्तारों में तेन्दुआ को लोगों से और लोगों को तेन्दुआ से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार पद्मडुंगरी स्थित इकोटुरिज्म पर बिग कैट्स विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में सिंह, बाघ, तेन्दुआ जैसे प्राणियों के बारे में बताया गया। इस दौरान तेन्दुआ संरक्षण पर विशेषज्ञों के विचार जाने। इस मौके पर सीसीएफ सोनवणे, डीसीएफ आनंद कुमार, वघई के एसीएफ दिनेश रबारी, व्यारा के एसीएफ सरवैया समेत अन्य अधिकारियों ने वन्य प्राणियों के प्रति प्रजेन्टेशन देकर जागरुक किया। वन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई।

Published on:
04 Mar 2018 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
