पश्चिम रेलवे के आइजी ए.के. सिंह ने ट्रेनों में चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए टीओपीबी नाम की टीम बनाई है। यह टीम सूरत के एएससी राकेश पांडेय के निर्देश पर स्टेशन परिसर में तैनात रहती है और लम्बी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखती है। टीओबीपी टीम के उप निरीक्षक भूपत सिंह चौहाण, हेड कांस्टेबल हरनाथ गुर्जर, कांस्टेबल अमीचंद जाट और मनोज मीना के साथ रेलवे सुरक्षा बल की डी कॉय टीम सोमवार रात प्लेटफॉर्म संख्या दो-तीन पर गश्त लगा रही थी।