10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होती जरा सी देर तो जाती कई जानें

पेड़ गिरने से दो घायल, पेड़ सौ साल पुराना होने का दावा

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Sep 04, 2018

patrika

होती जरा सी देर तो जाती कई जानें

वलसाड. शहर के मोगरावाडी में सौ साल पुराने बताए जा रहे बरगद का पेड़ गिरने से कार चालक और राहगीर के घायल होने का समाचार है। हालांकि बड़ी दुर्घटना न होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

बताया गया है कि मोगरावाड़ी के हिन्दी स्कूल के पास स्थित यह पेड़ मंगलवार सुबह अचानक गिर गया। पुराना और विशाल पेड़ के गिरने से आसपास की जमीन हिलने व आवाज होने से लोग घरों से बाहर निकल आए थे। घटना के समय वहां से जा रही कार पेड़ के नीचे दब गई, जिसमें चालक घायल हो गया। एक अन्य राहगीर भी पेड की डालियों की चपेट में आकर घायल हो गया। कार चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पेड़ गिरने की जानकारी पाकर स्थानीय पार्षद गिरीश देसाई एवं संजय चौहान वहां पहुंचे और नपा की जेसीबी बुलाकर पेड़ को सडक से हटाने का काम शुरु करवा दिया। करीब दो घंटे मे यह काम पूरा कर लिया गया। पार्षद गिरीश देसाई ने भी पेड़ के सौ साल पुराना होने की जानकारी देते हुए कहा कि पुराने पेड़ को बचाने के लिए उसके चारों तरफ चबूतरा बनाया गया था। पार्षद संजय चौहान ने कहा कि पास मे स्कूल होने से बच्चे आते-जाते रहते हैं और स्कूल खुलने के बाद खान-पान की लारियां भी यहां लगती हैं। पेड़ सुबह जल्दी गिर गया जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।

रेलवे यार्ड में घुसी परिवहन निगम की बस

भरुच. टंकारिया से भरुच जा रही राज्य सडक़ परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर भरुच रेलवे यार्ड में घुस गई। सोमवार को रोडवेज बस अनियंत्रित होकर मालगाड़ी जाने वाली रेल पटरी पर आकर खड़ी हो गई। बस में सवार तीस यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई थी।
टंकारिया की ओर से आ रही एसटी बस अनियंत्रित होकर रेलवे यार्ड में घुस गई और रेल पटरी पर बस का पहिया चढ़ गया। बस में सवार यात्रियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।