वलसाड. अब्रामा के सुधा नगर में बंद घर से सोने के आभूषण व सऊदी रियाल समेत 3.26 लाख रुपए की चोरी का मामला सिटी थाने में दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार सरकारी नौकरी से रिटायर सरफराज सुलेमान इन दिनों सिलवासा की कंपनी में सुपरवाइज है। रविवार को वह अपने परिवार के साथ मुंबई गया था और वहां से मंगलवार सुबह लौटने पर देखा तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि आलमारी से सोने के गहने, सऊदी रियाल व अन्य चीजें चोरी हो चुकी थी। सूचना पर सिटी पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वाड के साथ पहुंचकर छानबीन की।