
वलसाड. वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने एक जनवरी 2014 से लागू नई पेन्शन योजना का विरोध किया है। जिसे और तेज करने के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के सहायक महासचिव प्रशांत कनाडे, डिविजनल चेयरमैन प्रकाश सावलकर और सहायक डिविजनल सचिव राज वलसाड आए थे और कर्मचारियों में जोश भरा।
यूनियन पदाधिकारियों ने रेलवे बुकिंग आफिस पहुंचकर कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी भी ली। उसके बाद यूनियन की ब्रान्च आफिस पहुंचकर वलसाड के चेयरमैन संजय सिंह, हुसैन बेलिम तथा महिला विंग की स्मिता पटेल एवं प्रीति पटेल के साछ बैठक कर नई पेन्शन योजना की खामियों के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान सभी से दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन में यहां से ज्यादा सेज्यादा लोगों के शामिल होने का आह्वान किया। बताया गया आगामी दिनों मे ंआल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन द्वारा संसद मार्च किया जाएगा। इस दौरान यूनियन के डिविजनल सेक्रेटरी प्रशांत कनाडे ने मुंबई में वलसाड के गैंगमैनों के रेस्ट रुम और टुल रुम के अभाव से होने वाली समस्या भी बताई। कहा गया है कि विरार से जलगांव तक गैंग मैन के टुल रुम, लोकर, रेस्ट रुम की सुविधा उपलब्ध होगी।
नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
वलसाड. शादी का लालच देकर 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार सूरत निवासी विशाल सुरेश पटेल ने समाज के वैवाहिक समारोह में वलसाड की इस युवती को दो तीन बार देखा था। उसने उसे प्रेम जाल मे फंसाकर उसके साथ विवाह का लालच दिया और भगा ले गया था। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी। सिटी पुलिस ने आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया। जिसे बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
Published on:
06 Mar 2018 11:02 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
