नवसारी. जलालपोर के वाडा गांव सरकारी रोड बनाने वाले कोन्ट्रेक्टर के कार्यालय पर एलसीबी ने छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें ठेकेदार का बेटा भी शामिल है। शुक्रवार रात एलसीबी को रोड कॉन्ट्रेक्टर जितेन्द्र शाह इंजीनियर्स एन्ड कंस्ट्रक्शन साइट की आफिस में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। एलसीबी ने रात को वहां छापा मारा। मौके से ठेकेदार के बेटे तेजस शाह, सलीम बाबू कुरेशी निवासी मरोली रेलवे फाटक के पास, चेतन कुमार धनजी पटेल निवासी आशीर्वाद सोसायटी कडोली रोड, हितेश कुमार पटेल निवासी लाजपोर गांव, धर्मेन्द्र छोटु पटेल निवासी उभराट रोड और रफीक अब्दुल शेख को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसकी शिकायत मरोली थाने में दर्ज करवाई गई है।