8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VNSGU : एनरोलमेंट में सैकड़ों विद्यार्थियों के प्रवेश रद्द, कॉलेज संकट में

ऑफलाइन प्रवेश लेने वालों का नहीं हो पा रहा है एनरोलमेंट

2 min read
Google source verification
surat

VNSGU : एनरोलमेंट में सैकड़ों विद्यार्थियों के प्रवेश रद्द, कॉलेज संकट में

सूरत.

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी नई मुसीबत में फंस गए हैं। एनरोलमेंट के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों के प्रवेश रद्द हो गए। ऑफलाइन प्रवेश लेने वाले कई विद्यार्थियों का एनरोलमेंट नहीं हो पा रहा है। इससे सीटें खाली होने से स्वनिर्भर कॉलेज भी संकट में हैं।
विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की समस्या समाप्त नहीं हुई है। पहले नई प्रवेश प्रणाली के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशान होना पड़ा। उन्हें प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ा। महाविद्यालयों से एसएमएस देर से मिले। कई महाविद्यालयों से तो प्रवेश से एसएमएस ही नहीं मिले। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के बीच चक्कर काटने पड़े। लंबी प्रवेश प्रक्रिया के कारण पढ़ाई प्रभावित हुई। नवरात्रि वेकेशन के बाद महाविद्यालयों में आंतरिक परीक्षा चल रही है। इसके साथ विद्यार्थियों का एनरोलमेंट भी चल रहा है। एनरोलमेंट के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों के प्रवेश रद्द कर दिए गए। इसकी वजह कम उपस्थिति बताई जा रही है। कई विद्यार्थी इंजीनियङ्क्षरग, मेडिकल और पेरा-मेडिकल में प्रवेश के कारण कक्षा में अनुपस्थित रहे। बीएससी में हर साल ऐसा होता है। पहले प्रवेश के लिए भीड़ लगती है। जब इंजीनियङ्क्षरग और मेडिकल के प्रवेश हो जाते हैं तो बीएससी की सीटें खाली रह जाती हैं। यही हाल बीकॉम में भी हुआ है। एनरोलमेंट के दौरान सीटें रिक्त हो जाने का सबसे ज्यादा नुकसान स्वनिर्भर कॉलेजों को हो रहा है। पहले विद्यार्थी मुश्किल से मिले और एनरोलमेंट में प्रवेश रद्द होने के कारण सीटें खाली हो गईं। कई महाविद्यालयों ने फीस के चक्कर में विद्यार्थियों को ऑफलाइन प्रवेश दे दिए थे। ऐसे विद्यार्थियों का एनरोलमेंट नहीं हो पा रहा है। इससे उनके प्रवेश पर भी संकट मंडरा रहा है।

जीटीयू ने विद्यार्थियों को परीक्षा पास करने का एक और अवसर देने का निर्णय किया

गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जीटीयू) ने आठ साल में डिप्लोमा-डिग्री पास नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा पास करने का एक और अवसर देने का निर्णय किया है। विशेष केस के तौर पर ऐसे विद्यार्थियों को शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा। जीटीयू ने शीतकालीन परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने को कहा
गया है।