23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीवर्स यार्न की ज्यादा खरीद टाल रहे

यार्न में खरीद सामान्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 23 Sep 2018, 9:09 PM IST

file

वीवर्स यार्न की ज्यादा खरीद टाल रहे

यार्न बाजार में बीते सप्ताह खरीद कमजोर रही। वीवर्स यार्न की ज्यादा खरीद टाल रहे हैं। ठंडे माहौल में यार्न उत्पादकों ने तमाम क्वॉलिटी में दाम यथावत रखे। यार्न बाजार के सूत्रों के अनुसार व्यापारी ग्रे की खरीद नहीं कर रहे हैं, इसलिए वीवर्स के पास ग्रे का स्टॉक हो गया है। बाजार की नरम परिस्थिति के कारण यार्न उत्पादकों ने दाम स्थिर रखे। यार्न व्यवसायी फोरम घीवाला और राकेश कंसल ने बताया कि बीते सप्ताह यार्न की ज्यादातर क्वॉलिटी में दाम यथावत रहे। वीवर्स के पास पहले से ग्रे का स्टॉक होने के कारण वह यार्न की खरीद नहीं करना चाहते। आगामी दिनों में भी बाजार स्थिर रहने की उम्मीद है। बीते सप्ताह यार्न की कीमत तेजी से बढ़ी थी। वीवर्स को डर है कि यदि यार्न की कीमत घट गई तो उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

प्लास्टिक मैन ने दिया प्लास्टिक मुक्ति का संदेश
गणेश विसर्जन के दौरान रविवार को डिंडोली में कृत्रिम तालाब पर हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। वहां एक व्यक्ति प्लास्टिक की थैलियों और बोतलों से लदा खड़ा था। वह भक्तों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश दे रहा था। संजय वणजारी नाम का यह व्यक्ति मूलत: महाराष्ट्र का है और यहां नवागाम में रहता है। महाराष्ट्र में गौशाला चलाने वाला संजय वणजारी प्लास्टिक से मुक्ति को लेकर अभियान चला रहा है। रविवार को गणेश विसर्जन के अवसर पर संजय अपने साथियों के साथ डिंडोली में कृत्रिम तालाब पर प्लास्टिक बैग और बोतलों से लदकर विसर्जन यात्रा में जुड़े लोगों को प्लास्टिक के कारण गायों और पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बता रहा था।

राजमार्ग पर शाम तक विसर्जन यात्रा पूरी
श्रीजी की विसर्जन यात्रा के मुख्य मार्ग राजमार्ग पर इस बार शाम पांच बजे तक विसर्जन यात्रा पूर्ण हो गई। हर साल यहां विसर्जन यात्रा देर रात तक निकलती थी, लेकिन इस बार सुबह से ही भक्त बड़ी प्रतिमाएं लेकर निकलने लगे। हिन्दू मिलन मंदिर के श्रीजी के स्वागत के साथ विसर्जन यात्रा की शुरुआत हुई। राजमार्ग पर तडक़े 4 बजे से ही लोग श्रीजी को लेकर कृत्रिम तालाबों की ओर बढ़ते नजर आए। विसर्जन यात्रा में कई आयोजकों ने जन जागरुकता के संदेश दिए। ज्यादातर आयोजक ड्रेस कोड में नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग